1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘घर से भागीं, धर्म बदला और रचाई शादी… ‘ छतरपुर की दो मुस्लिम बहनों की लव स्टोरी थाने में आई सामने

‘घर से भागीं, धर्म बदला और रचाई शादी… ‘ छतरपुर की दो मुस्लिम बहनों की लव स्टोरी थाने में आई सामने

Chhatarpur : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव से एक चर्चित प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है। 9 फरवरी को घर से लापता हुई दो चचेरी बहनें अलीना और शलीना अपने प्रेमियों के साथ थाने पहुंचीं और बालिग होने का दावा करते हुए शादी की पुष्टि की।

By Abhimanyu 
Updated Date

Chhatarpur : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव से एक चर्चित प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है। 9 फरवरी को घर से लापता हुई दो चचेरी बहनें अलीना और शलीना अपने प्रेमियों के साथ थाने पहुंचीं और बालिग होने का दावा करते हुए शादी की पुष्टि की।

पढ़ें :- छतरपुर में जमीन के लिए अपने ही बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवतियों के साथ आए दोनों प्रेमी प्रशांत जोशी और हेमंत जोशी ने बताया कि हम लोगों के बीच पिछले सात साल से प्रेम संबंध था। घर छोड़ने के बाद 20 फरवरी को उन्होंने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। शादी के बाद शलीना ने अपना नाम बदलकर “सानवी आर्या” रख लिया, जबकि अलीना ने भी हिंदू धर्म अपनाकर हेमंत से शादी की।

यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को सूचना दी और थाने में आमने-सामने बातचीत कराई। हालांकि, दोनों युवतियों ने साफ तौर पर कहा कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से अपने पतियों के साथ रहना चाहती हैं। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार, युवतियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उनके आधार कार्ड व शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि उम्र की पुष्टि हो सके। चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए उनके बयानों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- साधु बनने की सनक में अधेड़ ने कुल्हाड़ी से काटा अपना गुप्तांग, बेटी की शादी से ठीक पहले खौफनाक कदम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...