1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Monkeypox Case Delhi: दिल्ली में मिला पांचवा मंकीपॉक्स का मरीज, एलएनजेपी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Monkeypox Case Delhi: दिल्ली में मिला पांचवा मंकीपॉक्स का मरीज, एलएनजेपी अस्पताल में कराया गया भर्ती

देश से मंकीपॉक्स का खतरा अभी टला नहीं है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस सामने आया है। इस तरह से अब तक दिल्ली में पांच मंकीपॉक्स के केस मिले चुके हैं। लोकनायक अस्पताल में भर्ती अफ्रीका मूल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Monkeypox Case Delhi: देश से मंकीपॉक्स का खतरा अभी टला नहीं है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस सामने आया है। इस तरह से अब तक दिल्ली में पांच मंकीपॉक्स के केस मिले चुके हैं। लोकनायक अस्पताल में भर्ती अफ्रीका मूल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

महिला साउथ दिल्ली में रहती थी। मंकीपॉक्स की लक्षण मिलने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, आज मंकीपॉक्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, लोकनाय अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई महिला मूल रूप से अफ्रीका निवासी है। मंकीपॉक्स के लक्षण मिलने के बाद सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

हालांकि, महिला की तबियत ठीक है, जिसका उपचार चल रहा है। बता दें कि, अभी तक दिल्ली में पांच मंकीपॉक्स के मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अस्पताल में मंकीपॉक्स की अभी 4 मरीज भर्ती हैं इनमें 2 महिला और दो पुरुष मरीज शामिल हैं। चारों मरीज की स्थिति बेहतर है। पहले पाए गए 3 मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...