1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Monsoon 2025: इस बार जमकर बरसेंगे बादल, केरल में जल्दी दस्तक देगा मॉनसून, मौसम विभाग ने जताई उम्मीद

Monsoon 2025: इस बार जमकर बरसेंगे बादल, केरल में जल्दी दस्तक देगा मॉनसून, मौसम विभाग ने जताई उम्मीद

देश में इस बार जल्दी मॉनसून आने के संकेत मिल रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो 2009 के बाद इस बार सबसे जल्दी मानसून का आगमन होगा। रविवार को मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, दक्षिणी पश्चिमी मानसून 29 मई को केरल पहुंच सकता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Monsoon 2025: देश में इस बार जल्दी मॉनसून आने के संकेत मिल रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो 2009 के बाद इस बार सबसे जल्दी मानसून का आगमन होगा। रविवार को मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, दक्षिणी पश्चिमी मानसून 29 मई को केरल पहुंच सकता है। हालांकि, ऐसे एक जून तक केरल में मानसून पहुंचता है लेकिन इस बार जल्द ही मॉनसून पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।

पढ़ें :- पूर्व पंचायत सदस्य की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा-दूसरे मामलों में सीधे होती है एनकाउंटर की कार्रवाई

इसके साथ ही मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को केरल पहुंचकर 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेता है। 17 सितंबर से मॉनसून भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों से पीछे हटना शुरू हो जाता है। 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से विदा हो जाता है। मौसम विभाग ने अपने अप्रैल महीने के अनुमान में साल 2025 में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई है। इससे अल-नीनो के असर को नकारा जा रहा है, क्योंकि अल नीनो के असर से सामान्य से कम बारिश होती है।

हाल में मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल दक्षिणी अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीपसमूह में मानसून 13 मई को ही आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसा 20 मई के आसपास होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले ही ऐसा हो रहा है। निकोबार द्वीप समूह से केरल पहुंचने में मानसून को सामान्य तौर पर 10 दिन का समय लगता है।

 

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी जी, मणिकर्णिका घाट में बुलडोज़र चलवाकर आपने सदियों पुरानी धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को ध्वस्त कराने का किया काम: खरगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...