1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इस जिले से मॉनसून 20 जून तक मारेगा एंट्री,10 दिनों की होगी देरी

यूपी के इस जिले से मॉनसून 20 जून तक मारेगा एंट्री,10 दिनों की होगी देरी

उत्तर प्रदेश (UP) में इस बार 20 जून तक मानसून (Uttar Pradesh Monsoon) आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के वैज्ञानिक अतुल कुमार (Scientist Atul Kumar) की माने तो इस बार मानसून 10 दिनों की देरी से सोनभद्र (Sonbhadra) के रास्ते से प्रदेश में दाखिल होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) में इस बार 20 जून तक मानसून (Uttar Pradesh Monsoon) आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के वैज्ञानिक अतुल कुमार (Scientist Atul Kumar) की माने तो इस बार मानसून 10 दिनों की देरी से सोनभद्र (Sonbhadra) के रास्ते से प्रदेश में दाखिल होगा। पिछले साल भी मानसून (Monsoon) आने में देरी हुई थी।

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

कटिबंधीय अनियमितताओं के चलते देरी

अगर हम पिछले 8 सालों का रिकॉर्ड देखे तो महज एक बार ही समय से मानसून उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Monsoon) में दाखिल हुआ था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का नहीं बनना और बंगाल की खाड़ी का लगातार शुष्क होने से हवाओ में नमी नहीं आ पा रही है। जिसके कारण से मानसून (Monsoon)  के राज्यो में पहुंचने में देरी रिकॉर्ड की जा रही है। वैसे तो 1 जून को ही मानसून का सही समय भारत मे आने का माना जाता है और मानसून (Monsoon)  पहली जून में केरल के समुद्री तट से भारत मे आता है, लेकिन कटिबंधीय अनियमितताओं के कारण आद्रता में कमी के कारण मानसून (Monsoon)  में देरी दर्ज की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...