1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को मूल कैडर किया गया रिलीव, आजम खान पर कार्रवाई के बाद आए थे चर्चाओं में

मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को मूल कैडर किया गया रिलीव, आजम खान पर कार्रवाई के बाद आए थे चर्चाओं में

आईएएस अफसर आंजनेय कुमार सिंह यूपी में करीब 10 साल से प्रतिनियुक्ति पर रहे। 2005 बैच के आईएएस अफसर आन्जनेय कुमार सिंह फरवरी 2015 में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। वे यहां बुलंदशहर, फतेहपुर और रामपुर जैसे प्रमुख जिलों के डीएम भी रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को उनको मूल कैडर सिक्किम रिलीव कर दिया गया है। आंजनेय कुमार सिंह यूपी में करीब 10 साल से प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। नियुक्ति विभाग ने प्रतिनियुक्ति की समाप्ति पर नियमानुसार मिलने वाले 60 दिन के अवकाश को भी स्वीकृत कर दिया है। वहीं, अब आंजनेय कुमार सिंह अपने मूल कैडर वापस जाएंगे।

पढ़ें :- FIR हो, Privilege प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा: राहुल गांधी

आईएएस अफसर आंजनेय कुमार सिंह यूपी में करीब 10 साल से प्रतिनियुक्ति पर रहे। 2005 बैच के आईएएस अफसर आंजनेय कुमार सिंह फरवरी 2015 में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। वे यहां बुलंदशहर, फतेहपुर और रामपुर जैसे प्रमुख जिलों के डीएम भी रहे हैं। 2 मार्च 21 से मुरादाबाद के कमिश्नर थे। नियुक्ति विभाग ने मुरादाबाद के कमिश्नर का चार्ज वहां के जिलाधिकारी को दे दिया है। हालांकि, अभी चर्चा है कि, केंद्र सरकार पर निर्भर करता है कि, उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ती है या नहीं।

बता दें कि, आंजनेय कुमार सिंह सबसे ज्यादा रामपुर में अपनी तैनाती के दौरान चर्चाओं में आए थे। फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खां के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई और उसके आजम खां की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आंजनेय कुमार सिंह सुर्खियों रहे। उनके रामपुर डीएम रहते हुए ही कई केस दर्ज होने के बाद आजम खां को जेल जाना पड़ा था।

 

पढ़ें :- UP Panchayat Elections : चुनाव से पहले बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...