HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Motorola के दो फोल्डेबल फोन 25 जून को होंगे लॉन्च, नई फ्लैगशिप डिवाइसों की ये होंगी खूबियां

Motorola के दो फोल्डेबल फोन 25 जून को होंगे लॉन्च, नई फ्लैगशिप डिवाइसों की ये होंगी खूबियां

Moto Razr 50 and Moto Razr 50 Ultra Launch Date: मोटोरोला के नई रेंज में दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी अपने नए फ्लैगशिप डिवाइसों Moto Razr 50 और Moto Razr 50 Ultra को 25 जून को चीन में पेश करने वाला है। एआई फीचर्स से लैस नए फोन को Motorola S50 Neo के साथ लॉन्च किए जाएंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Moto Razr 50 and Moto Razr 50 Ultra Launch Date: मोटोरोला के नई रेंज में दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी अपने नए फ्लैगशिप डिवाइसों Moto Razr 50 और Moto Razr 50 Ultra को 25 जून को चीन में पेश करने वाला है। एआई फीचर्स से लैस नए फोन को Motorola S50 Neo के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

पढ़ें :- फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के यूजर्स की मौज, मेटा ने भारत में लॉन्च किया अपना एआई टूल

मोटोरोला के नए फोल्डेबल डिवाइसों के संभावित फीचर्स की बात करें तो Moto Razr 50 Ultra में 2640 x 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 6.9 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले भी हो सकता है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट दिये जाने की संभावना है। जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो Moto Razr 50 Ultra में पीछे की ओर एक डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट फेसिंग शूटर भी हो सकता है। यह फोन मोटोरोला के हैलो यूआई के साथ लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। इसमें 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी हो सकती है।

Moto Razr 50 की बात करें तो इसमें 3.6 इंच कवर डिस्प्ले के साथ 6.9 इंच OLED पैनल भी हो सकता है। यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है और 3,950 एमएएच बैटरी मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- OnePlus का लेटेस्ट फोन Nord CE 4 Lite 5G आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए नए डिवाइस के फीचर्स और संभावित कीमत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...