1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP Assembly Election 2023 : प्रियंका गांधी, बोली- मध्य प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और कुशासन का अंत होगा, बनेगी कांग्रेस की सरकार

MP Assembly Election 2023 : प्रियंका गांधी, बोली- मध्य प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और कुशासन का अंत होगा, बनेगी कांग्रेस की सरकार

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (National General Secretary of Congress Party Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के रीवा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने वाद किया कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और कुशासन का अंत होगा और मध्य प्रदेश में जनता की सरकार बनेगी, कांग्रेस की सरकार बनेगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मध्यप्रदेश : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (National General Secretary of Congress Party Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के रीवा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने वाद किया कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और कुशासन का अंत होगा और मध्य प्रदेश में जनता की सरकार बनेगी, कांग्रेस की सरकार बनेगी। महा मृत्युंजय जी की नगरी और रीवा की पावन धरती को मेरा प्रणाम। विंध्य की महिमा का बखान हमारे राष्ट्रगान में भी है। रीवा से मेरे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है। नेहरू जी को यहां आना पसंद था। मेरी दादी-पिता जी ने भी अपने कार्यकाल में बहुत दौरे किए थे। जहां से मेरी दादी और पिता ने भाषण दिया, वहीं खड़े होकर आपको संबोधित करना उन लोगों के प्रति श्रद्धा की बात है।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि रिश्ता निभाने से बनता है, रिश्ता बगैर काम किए नहीं बनता। जब भी मैं किसी सभा में जाती हूं, आप लोग सबसे पहले इंदिरा गांधी जी का नारा लगाते हैं। इंदिरा गांधी जी को गुजरे हुए 40 साल हो गए, लेकिन फिर भी आप उनको याद करते हैं। क्योंकि आपके मन में उनके लिए श्रद्धा है। उन्होंने सिर्फ काम करके नहीं दिखाया, बल्कि इस देश के लिए जान देने में भी पीछे नहीं हटीं।  मैंने खबरों में देखा कि विंध्य के लोग BJP से ऊब चुके हैं। यहां बेरोजगारी है, महंगाई है और इनकी फर्जी घोषणाओं से आप परेशान हैं। BJP के नेताओं को झूठ बोलने की आदत पड़ चुकी है।  प्रियंका गांधी वाड्रा ने जब मोदी जी के लिए 8000 करोड़ रुपए का हवाई जहाज खरीदा जाता है तो जान लीजिए, वो आपका पैसा है। ये पैसा आपके स्कूलों, अस्पतालों, नए उद्योगों में खर्च होना था, पुरानी पेंशन स्कीम में खर्च होना था।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में आए नजर

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरी दादी कहती थीं- जनता में सबसे ज्यादा विवेक होता है। जब वह चुनाव हार गईं तो उन्होंने सोचा कि मुझसे कोई गलती हुई है, इसलिए उन्होंने जनता की बातों को सुना और समझा। इंदिरा गांधी जी ने जनता की बातों को अपने संकट के समय भी सुना और जीत के समय भी सुना। मुझे पूरा यकीन है कि जब आप अपने विवेक से वोट देंगे, तो मध्य प्रदेश से BJP की इस भ्रष्ट सरकार को बाहर कर देंगे।

जब आप शिवराज सिंह चौहान से अपनी परेशानी बताते हैं, तो शिवराज कहते हैं- चिंता न करें, हम आपके मामा हैं, लेकिन शिवराज रिश्ता निभाने से बनता है, वरना कंस भी मामा थे। बच्चे बिगड़ते कैसे हैं? क्योंकि गलती करने पर माता-पिता टोकते नहीं हैं, लेकिन जब माता-पिता उन्हें टोकते हैं तो वो सुधरते हैं। अगर आप बच्चों को टोक सकते हैं तो नेताओं को क्यों नहीं टोकते?

मध्य प्रदेश में पिछले 18 साल से BJP की सरकार है,लेकिन फिर भी यहां कुपोषण, बेरोजगारी, गरीबी है, आवारा पशुओं की बहुत बड़ी समस्या है। आखिर 18 साल से BJP सरकार ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए क्या किया है? देश में उन नेताओं के प्रति श्रद्धा होती है, जो जनता के लिए काम करते हैं। जिनके दिलों में जनता के लिए करुणा और सेवा की भावना होती है। यह देश की परंपरा रही है। आप इस परंपरा को मत तोड़िए। उन नेताओं के प्रति श्रद्धा कम कर दीजिए जो आपको झूठी बातों में उलझाते हैं, आपके लिए काम नहीं करते।

कांग्रेस महासचिव ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट में विशाल जनसभा को संबोधित किया। मध्य प्रदेश की जनता शिवराज सरकार में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। मध्य प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में BJP की जनविरोधी सरकार को करारा जवाब देगी।जब मोदी जी के लिए 8000 करोड़ रुपए का हवाई जहाज खरीदा जाता है तो जान लीजिए, वो आपका पैसा है। ये पैसा आपके स्कूलों, अस्पतालों, नए उद्योगों में खर्च होना था, पुरानी पेंशन स्कीम में खर्च होना था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मोदी जी ने रेलवे, बंदरगाह, हवाई अड्डे, सब कुछ अडानी को सौंप दिया। मोदी जी अपने दोस्त को बचाने के लिए सभी से लड़ जाते हैं, अगर संसद में कोई सवाल उठा दे तो उसे बाहर कर देते हैं। आखिर क्यों ?आज मोदी सरकार चंद्रयान की बात करती है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये चंद्रयान हो ही नहीं पाता, अगर नेहरू जी ने इसकी नींव नहीं डलवाई होती। अगर हमारे नेताओं में विजन नहीं होता तो IIT, IIM, AIIMS नहीं बनते। 80 के दशक में अगर BJP के नेताओं से लड़कर मेरे पिता कंप्यूटर न लाए होते, तो हम इतने सक्षम न बन पाते।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल से भाजपा सत्ता में है। चुनाव आया तो दो महीने पहले लाडली योजना ले आए। दो महीने पहले बहनों से कह रहे हैं कि आप लाडली हैं। इससे पहले लाडली नहीं थीं? इससे पहले संकट का सामना नहीं कर रही थीं? मेरी बहनों! सावधान रहिए, जिसने 18 साल तक आपके लिए कुछ नहीं किया, वो चुनाव से पहले खाता खुलवा रहा है। कुछ चाहिए आपसे।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने बेरोजगारी मुद्दे पर फोकस करते हुए, देश के युवाओं के लिए ​पेश किया बड़ा विजन

मध्य प्रदेश से कांग्रेस का वादा

🔹 महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए
🔹 500 रुपए में गैस सिलेंडर
🔹 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट बिजली हाफ
🔹 पुरानी पेंशन लागू होगी
🔹 2 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे
🔹 हर महीने 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता
🔹 किसानों का कर्ज माफ होगा
🔹 MSP की गारंटी: गेंहू के लिए 2600 रुपए, धान के लिए 2500 रुपए
🔹 पिछड़ों को 27% आरक्षण
🔹 जाति आधारित गणना कराएंगे
🔹 प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100% छूट
🔹 परिवार समेत 25 लाख तक का मुफ्त बीमा
🔹 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा
🔹 SC-ST, OBC के खाली पड़े बैकलॉग पदों को भरा जाएगा
🔹 पढ़ो-पढ़ाओ योजना: कक्षा 1 से 12 तक मुफ्त शिक्षा, कक्षा 1-8 तक हर महीने 500 रुपए, कक्षा 9-10 तक 1000 रुपए, कक्षा 11-12 तक 1500 रुपए की छात्रवृत्ति

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...