HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. MP Election 2023: मध्य प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 45.40 प्रतिशत मतदान, कई जगहों पर हुआ बवाल

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 45.40 प्रतिशत मतदान, कई जगहों पर हुआ बवाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 200 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 45.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके साथ ही ज्यादातर बूथ पर बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए जुटे हुए हैं। वोटिंग के बीच कई जगहों पर हिंसा की भी खबर आई है। इंदौर और मुरैना में बवाल और हंगामा हुआ। उपद्रव में करीब एक दर्जन लोगों के जख्मी होने की सूचना आई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 200 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 45.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके साथ ही ज्यादातर बूथ पर बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए जुटे हुए हैं। वोटिंग के बीच कई जगहों पर हिंसा की भी खबर आई है। इंदौर और मुरैना में बवाल और हंगामा हुआ। उपद्रव में करीब एक दर्जन लोगों के जख्मी होने की सूचना आई।

पढ़ें :- यूपीए ने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’  को दिया कानूनी दर्जा, अब 10 किलो अनाज होगा अगला कदम : राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि, इंदौर के महू विधानसभा में मतदान के बीच ​भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गयी। इस दौरान मारपीट भी हो गयी। कहा जा रहा है कि इसमें चार लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, पुलिस ने सूचना के बाद मोर्चा संभाला और स्थिति पर काबू पा लिया। इसके साथ ही हल्का बल प्रयोग करते हुए बवाल करने वालों को खदेड़ दिया।

इसके साथ ही मुरैना के दिमनी में भी बवाल हो गया। कहा जा रहा है कि, मिरघान गांव में दो गुटों के बीच आपस में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी डंडे चले और पथराव की भी घटना हुई। हिंसा के दौरान सेना के जवान समेत चार लोगों के चोटिल होने की खबर है।

 

पढ़ें :- बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म कर मनुवादी सोच पर आधारित बनाना चाहती है नया संविधान  : जयराम रमेश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...