HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. MP Election 2023: मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 71.16% और छत्तीसगढ़ में 68.15% हुई वोटिंग

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 71.16% और छत्तीसगढ़ में 68.15% हुई वोटिंग

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चल रही वोटिंग समाप्त हो गयी है। मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 71.16% और छत्तीसगढ़ में 68.15% हुई वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर ​हिंसा भी हुई। पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद​ स्थिति कंट्रोल हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज वोटिंग हुई। प्रदेश में शाम पांच बजे तक 71.16% वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हंगामा भी हुआ। पुलिस और सुरक्षाबलों को मोर्चा भी संभालना पड़ा। मध्य प्रदेश में अब प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। तीन दिसंबर को वोटों की गिनती होगी, जिसके बाद नतीजे सामने आएंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

पढ़ें :- Big Breaking : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनाव हारे, सिर्फ इतना रहा हार का अंतर …

छत्तीसगढ़ में 68.15% वोटिंग
दूसरी तरफ आज छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान हुआ। यहां पर शाम पांज बजे तक 68.15% वोटिंग हुई। यहां पर 70 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में वोटिंग हुई। वहीं, वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हंगामे की भी खबर आई। बताया जा रहा है कि, बिलासपुर के तालापारा में पोलिंग बूथ पर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेसी पार्षद के पोलिंग बूथ के अंदर घुसने पर हंगामा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओ ने पार्षद के घुसने पर हंगामा मचाया। साथ ही प्रशासन पर दबाव में सहयोग का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रहे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...