1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अमीरों की लिस्ट में पिछड़ रहे मुकेश अंबानी, जानिए गौतम अडानी की क्या है स्थिति?

अमीरों की लिस्ट में पिछड़ रहे मुकेश अंबानी, जानिए गौतम अडानी की क्या है स्थिति?

रिपोर्ट की माने तो पिछले 24 घंटे में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 788 मिलियन डॉलर की कमी आई है और 2023 की शुरुआत से उनकी संपत्ति में 1.93 बिलियन डॉलर की कमी आई है। वहीं, गौतम अडानी की संपत्ति की बात करें तो उनकी स्थिति और ज्यादा मजबूत हुई है। हालांकि, उनको पायदान में उनको कोई फायदा नहीं हुआ है। गौतम अडानी तीसरे स्थान पर कायम हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के बड़े उद्योगपति और रिलांयस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट में पिछड़ते जा रहे हैं। टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से उनका नाम बाहर हो गया है। कहा जा रहा है कि उनकी संपत्ति 85 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति अब गिरकर 85.2 बिलियन डॉलर पर आ गई है और वे 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

पढ़ें :- Pankaj Udhas Net Worth : 51 रुपये पंकज उधास की थी पहली कमाई, जानें अपने पीछे करोड़ों की छोड़ गए हैं संपत्ति?

रिपोर्ट की माने तो पिछले 24 घंटे में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)  की संपत्ति में 788 मिलियन डॉलर की कमी आई है और 2023 की शुरुआत से उनकी संपत्ति में 1.93 बिलियन डॉलर की कमी आई है। वहीं, गौतम अडानी की संपत्ति की बात करें तो उनकी स्थिति और ज्यादा मजबूत हुई है। हालांकि, उनको पायदान में उनको कोई फायदा नहीं हुआ है। गौतम अडानी (Gautam Adani) तीसरे स्थान पर कायम हैं।

मौजूदा समय में उनके पास 121 बिलियन डॉलर की संपत्ति है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 890 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। 2023 में उनकी संपत्ति में 188 मिलियन की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि, दुनिया के सबसे अमीर की सूची में फ्रांस के लक्जरी ब्रांड एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट का नाम सबसे ऊपर है।

उनके पास 186 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इसके बाद दूसरे नंबर पर टेस्ला के मालिक एलन मस्क का नाम आता है। उनके पास 139 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। तीसरे नबंर पर 121 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हैं।

पढ़ें :- Gautam Adani की 100 अरब डॉलर वाले क्लब में जोरदार वापसी, दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बनें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...