HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mukhtar Ansari के करीबी पर योगी सरकार का शिकंजा, 10 करोड़ के शॉपिंग मॉल पर चलाया बुलडोजर

Mukhtar Ansari के करीबी पर योगी सरकार का शिकंजा, 10 करोड़ के शॉपिंग मॉल पर चलाया बुलडोजर

बांद जेल में बंद बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबी पर योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने अपनी पकड़ तेज कर दी है। दरअसल , आज यानी 25 सितंबर को मऊ जिला प्रशासन (Mau District Administration) ने मुख्तार के करीबी और ठेकेदार उमेश सिंह (Contractor Umesh Singh) के शॉपिंग मॉल पर बुलडोजर चला दिया। 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

उत्तर प्रदेश: बांद जेल में बंद बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबी पर योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने अपनी पकड़ तेज कर दी है। दरअसल , आज यानी 25 सितंबर को मऊ जिला प्रशासन (Mau District Administration) ने मुख्तार के करीबी और ठेकेदार उमेश सिंह (Contractor Umesh Singh) के शॉपिंग मॉल पर बुलडोजर चला दिया।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

मऊ प्रशासन की मानें तो यह मॉल अवैध रूप से निर्मित किया गया और कई वर्षों से संचालित हो रहा था। इस मॉल की अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए है। बता दें, ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई। प्राप्त समाचार के मुताबिक, कोतवाली स्थित भीटी त्रिदेव कंट्रक्शन की एक मॉल सिटी मेगा मार्ट के नाम से चल संचालित की जा रही थी।

जिसपर मऊ सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अवैध तरीके से निर्माण करने का मुकदमा स्टेट बनाम उमेश सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, विनय सिंह के विरुद्ध चल रहा था। जिसकी सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कोर्ट ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया।

आदेश के क्रम में शनिवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में बने मेगा मार्ट के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। एडीएम के हरि सिंह, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, सहित नगर पालिका कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ सिटी धनजंय मिश्रा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जा रहा है।

 

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...