HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh passes away: सैफई मेला ग्राऊंड पहुंचा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर, बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन करने पहुंचे लोग

Mulayam Singh passes away: सैफई मेला ग्राऊंड पहुंचा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर, बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन करने पहुंचे लोग

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार पैतृ​क गांव सैफई में किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे हैं। नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh passes away: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार पैतृ​क गांव सैफई में किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे हैं। नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

इस समय उनके पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में लाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदि शामिल हो सकते हैं। बताया यह भी जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई आ सकते हैं।

अंतिम दर्शन करने पहुंचे आजम खां
इटावा के सैफई में सपा नेता आजम खां नेताजी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम भी हैं। आजम खां ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सैफई में लगातार सपा नेताओं के आने का दौर जारी है।

कन्नौज से पहुंचीं डेढ़ कुंतल चंदन की लकड़ियां
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से होगा। इसके साथ ही उन्हें कन्नौज के फूलों से श्रद्धांजलि दी जाएगी। इत्र नगरी कन्नौज से लकड़ियों और फूलों की खेप लेकर सपा नेता सैफई पहुंच गए हैं।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...