1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav News: अखिलेश यादव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा मुलायम सिंह यादव का समर्थक, देखिए वीडियो

Mulayam Singh Yadav News: अखिलेश यादव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा मुलायम सिंह यादव का समर्थक, देखिए वीडियो

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत में सुधार नहीं हो रहा है। मेदांता में उनका उपचार चल रहा है। कुछ देर पहले ही अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में हेल्थ बुलेटिन जारी किया है, जिसमें बताया कि उनकी स्थिति नाजुक बनी है। उधर, मुलायम सिंह के चाहने वाले लगातार उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत में सुधार नहीं हो रहा है। मेदांता में उनका उपचार चल रहा है। कुछ देर पहले ही अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में हेल्थ बुलेटिन जारी किया है, जिसमें बताया कि उनकी स्थिति नाजुक बनी है। उधर, मुलायम सिंह के चाहने वाले लगातार उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

पढ़ें :- WhatsApp ने भारत सरकार को दी धमकी, कहा-देश छोड़ देंगे, पर नहीं तोड़ेंगे एन्क्रिप्शन

साथ ही अस्पताल में पहुंचने का भी सिलसिला जारी है। एक समर्थक अस्पताल के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। समर्थक को रोता हुआ देख अखिलेश यादव तुरंत वहां पहुंचे और उसे ढांढ़स बंधाया। अखिलेश ने यह भी कहा कि नेताजी ठीक हो जाएंगे। इसके साथ ही वहां मौजूद सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव को अंग दान भी करना चाहते हैं।

पढ़ें :- Cylinder Blast : पटना में श्राद्ध कार्यक्रम में हुआ बड़ा हासदा, सिलेंडर विस्फोट से 50 लोग घायल

उनका कहना है कि हम पूरी तरीके से नेताजी के साथ खड़े हैं। जरूरत पड़ने पर अगर अपने अंग भी देने पड़े तो भी हम तैयार हैं। हमारे नेता जी ने गरीबों के लिए बहुत कुछ किया है। हम सबके लिए यह वक्त बहुत दुखद है। हम सबकी दुआ नेता जी के साथ है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...