1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam के समधी ने की बड़ी ​भविष्यवाणी, बोले- सपा 2027 तक हो जाएगी खत्म , इस नेता की होगी मुख्य भूमिका

Mulayam के समधी ने की बड़ी ​भविष्यवाणी, बोले- सपा 2027 तक हो जाएगी खत्म , इस नेता की होगी मुख्य भूमिका

यूपी के रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव (Azamgarh Lok Sabha by-election) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को मिली करारी शिकस्त के बाद राजनीति गर्मा गई है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (SP Patron Mulayam Singh Yadav) के समधी और बीजेपी नेता हरिओम यादव (BJP leader Hariom Yadav) ने प्रो. रामगोपाल यादव (Pro. Ram Gopal Yadav) पर जमकर निशाना साधा है। हरिओम यादव (Hariom Yadav) ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले नेताजी (Mulayam) की राजनीति खत्म की गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

फिरोजाबाद। यूपी के रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव (Azamgarh Lok Sabha by-election) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को मिली करारी शिकस्त के बाद राजनीति गर्मा गई है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (SP Patron Mulayam Singh Yadav) के समधी और बीजेपी नेता हरिओम यादव (BJP leader Hariom Yadav) ने प्रो. रामगोपाल यादव (Pro. Ram Gopal Yadav) पर जमकर निशाना साधा है। हरिओम यादव (Hariom Yadav) ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले नेताजी (Mulayam) की राजनीति खत्म की गई। फिर शिवपाल और अब धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) की राजनीति को प्रो. रामगोपाल यादव (Pro. Ram Gopal Yadav)  ने खत्म कर दी है।

पढ़ें :- General Election 2024 Live Update : मणिपुर और त्रिपुरा में जमकर हुई वोटिंग, जानें दूसरे चरण में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

उन्होंने सैफई परिवार (Saifai Family) पर हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) 2024 के लोकसभा चुनाव में खत्म हो जाएगी। पूरे देश में सपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं हरिओम यादव (Hariom Yadav)ने ये भी कहा कि आगे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का कोई नाम लेने वाला भी नहीं होगा। हरिओम यादव (Hariom Yadav) ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कुछ लोगों के कहने पर परिवार खत्म कर दिया। पार्टी भी ख़त्म कर दी। अब सपा कोई भी चुनाव नहीं जीतेगी।

यादवों से बीजेपी को वोट करने की अपील
पूर्व विधायक ने आगे बोलते हुए कहा कि अब यादवों को बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए, क्योंकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का कोई भविष्य नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश के मुसलमान कांग्रेस को वोट देंगे जबकि यादव समाज बीजेपी के पाले में जाएगा। बता दें कि रामपुर और आजमगढ़ चुनाव में हार के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर चौतरफा हमला हो रहा है। शिवपाल यादव भी अखिलेश यादव से हार स्वीकारने की बात कह चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...