1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के दोषी पर कैदियों ने किया हमला,कलंबा सेंट्रल जेल हुई मौत

1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के दोषी पर कैदियों ने किया हमला,कलंबा सेंट्रल जेल हुई मौत

1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों (Mumbai Serial Bomb Blast) के एक दोषी पर कोल्हापुर के कलंबा सेंट्रल जेल (Kalamba Central Jail) में जानलेवा हमला हो गया। पुलिस ने बताया कि रविवार को पांच कैदियों ने उस पर जानलेवा हमला किया। हमले में उसकी मौत हो गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों (Mumbai Serial Bomb Blast) के एक दोषी पर कोल्हापुर के कलंबा सेंट्रल जेल (Kalamba Central Jail) में जानलेवा हमला हो गया। पुलिस ने बताया कि रविवार को पांच कैदियों ने उस पर जानलेवा हमला किया। हमले में उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया, बाथरूम में नहाने को लेकर कैदियों में बहस हुई। इस वजह से अन्य कैदियों ने मुन्ना उर्फ मोहम्मद अली खान उर्फ मनोज कुमार भवरलाल गुप्ता पर हमला कर दिया। खान आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

पढ़ें :- UP DGP Selection : योगी सरकार ने डीजीपी चयन के लिए UPSC को भेजा पैनल, तीन दर्जन से अधिक अफसरों के नाम शामिल

हमलावरों की पहचान प्रतीक उर्फ पिल्या सुरेश पाटिल, दीपक नेताजी खोत, संदीप शंकर चव्हाण, ऋतुराज विनायक इनामदार और सौरभ विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, 12 मार्च 1993 में एक ही दिन में हुए कई हमलों में 257 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...