1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mumbai: तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Mumbai: तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

मुंबई में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं, मृत महिला का पति गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mumbai: मुंबई में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं, मृत महिला का पति गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- IND vs SA 2nd T20I Live Streaming: आज दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय टीम; जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे मैच

मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना आज सुबह 5:30 बजे हुई जब बाइक सवार दंपत्ति वर्ली के अटरिया मॉल के सामने से गुजर रहे थे। घटना के बाद चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। चर्चा है कि, BMW कार एक राजनीतिक पार्टी के नेता की है और उनका बेटा ड्राइवर के साथ कार में बैठा था।

पुलिस ने बताया कि पति का फिलहाल इलाज चल रहा है, साथ ही हिट-एंड-रन मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों पुणे में भी एक ऐसा हादसा सामने आया था, जिसमें एक लग्जरी कार सवार नाबालिग ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक सवार दो इंजीनियर्स की मौत हो गई थी।

 

पढ़ें :- मैं फिर से दोहरा रहा हूं-वोट चोरी सबसे बड़ा देशद्रोह है...राहुल गांधी ने साधा निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...