आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी 'इंफोसिस' (Infosys), के सह-संस्थापक 'नारायण मूर्ति' (Narayana Murthy) ने वैश्विक बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दो प्रमुख अमेरिकी कंपनियों का अधिग्रहण किया है। इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है।
नई दिल्ली। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ‘इंफोसिस’ (Infosys), के सह-संस्थापक ‘नारायण मूर्ति’ (Narayana Murthy) ने वैश्विक बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दो प्रमुख अमेरिकी कंपनियों का अधिग्रहण किया है। इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है। इन अधिग्रहणों के माध्यम से इंफोसिस अमेरिकी बाजार में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने और स्थानीय ग्राहकों को सबसे अच्छी तकनीकी समाधान प्रदान करने की योजना बना रही है। यह निवेश कंपनी के भविष्य के विकास में ‘मील का पत्थर’ साबित होगा और पुरे विश्व में आईटी सेवाओं की प्रतियोगिता में इसे बढ़त दिलाएगा।
‘नारायण मूर्ति’ ने फ्लोरिडा स्थित एक प्रमुख हेल्थकेयर आईटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन परामर्श फर्म ‘Optimum Healthcare IT’ को ख़रीदा है जो अस्पतालों और स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए डिजिटल समाधान प्रदान करती है। इसके साथ उन्होंने एक बीमा परामर्श तकनीकी कंपनी ‘Stratus’ (Stratus Global LLC) भी खरीदा है जो विशेष रूप से संपत्ति और दुर्घटना (P&C) बीमा क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन पर आधारित है।
‘इंफोसिस’ इन दोनों कंपनियों के अधिग्रहण पर कुल लगभग ₹4,670 करोड़ तक खर्च करेगी। ‘Optimum Healthcare IT’ के लिए सौदा $465 मिलियन और ‘Stratus’ के अधिग्रहण की कीमत $95 मिलियन तक तय हुआ है। यह पूरी तरह से नकद सौदा है, जो वित्तीय वर्ष 2027 की पहली तिमाही तक पूरा हो जायेगा।
अधिग्रहण का उद्देश्य
इस पहल से ‘इंफोसिस’ की स्वास्थ्य सेवा और बीमा क्षेत्रों में और अधिक मजबूत पकड़ होगी। इन कंपनियों की क्षमताओं को इंफोसिस के अपने प्लेटफॉर्म Infosys Topaz (AI) और Infosys Cobalt (Cloud) के साथ जोड़ा जाएगा ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दी जा सकें। इन दोनों कंपनियों की अधिग्रहण की घोषणा के बाद शेयर बाजार में काफी हलचल देखी गई और इंफोसिस के ADRs (American Depositary Receipts) में बढ़त दर्ज की गई।
रिपोर्ट: सुशील कुमार साह