कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने किसानों को 3 काले कानून दिए थे, हम उनके लिए 3 संजीवनी लेकर आ रहे हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने किसानों को 3 काले कानून दिए थे, हम उनके लिए 3 संजीवनी लेकर आ रहे हैं।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पहली संजीवनी: MSP की कानूनी गारंटी ,दूसरी संजीवनी : कर्ज़ माफी और GST मुक्त किसानी व
तीसरी संजीवनी : 30 दिन के अंदर फसल बीमा की रकम का भुगतान।
नरेंद्र मोदी ने किसानों को 3 काले कानून दिए थे, हम उनके लिए 3 संजीवनी लेकर आ रहे हैं!
✅ पहली संजीवनी: MSP की कानूनी गारंटी
✅ दूसरी संजीवनी : कर्ज़ माफी और GST मुक्त किसानी
✅ तीसरी संजीवनी : 30 दिन के अंदर फसल बीमा की रकम का भुगतानइन तीन संजीवनी रूपी गारंटियों के साथ-साथ हम…
पढ़ें :- Cough Syrup Case : कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 18, 2024
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इन तीन संजीवनी रूपी गारंटियों के साथ-साथ हम गरीब परिवारों की महिलाओं को 1 लाख रू साल देने और युवाओं की 1 लाख की पहली नौकरी पक्की करने जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ भी किसान परिवारों को मिलेगा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि भाजपा ने किसानों पर लाठियां बरसाई, उनकी राहों में कीलें बिछाई, कांग्रेस उनके लिए प्रगति की राह बनाएगी। उन्होंने कहा कि कर्ज़ से मुक्त खुशहाल किसानों के साथ, अब हाथ बदलेगा हालात।