1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर किसानों के हितों को किया बलिदान, हमारी सरकार ने ट्रंप आगे टेक दिए घुटने : मल्लिकार्जुन खड़गे

नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर किसानों के हितों को किया बलिदान, हमारी सरकार ने ट्रंप आगे टेक दिए घुटने : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge)ने कहा कि आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उत्तर देने आए थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge)ने कहा कि आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उत्तर देने आए थे। हम उन्हें सुनना चाहते थे, लेकिन हम चार दिनों से देख रहे हैं कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Leader of the Opposition in Lok Sabha, Rahul Gandhi) को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

पढ़ें :- India-US Trade Deal : व्हाइट हाउस ने अमेरिकी कामगारों और व्यवसायों के लिए 'बड़ी जीत' करार दिया, जानें भारत को क्या होगा नुकसान?

मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर, देश के किसानों के हित का बलिदान कर दिया है। जो ट्रंप कहते हैं, मोदी वही करते हैं। इन्होंने अपने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम संसद में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, युवाओं के रोजगार और ट्रंप के बयान पर अपनी बात रखना चाहते थे। हम सभी विपक्षी दलों ने ये तय किया था कि अगर लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने दिया गया, तो हम प्रधानमंत्री की बात जरूर सुनेंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge)  ने कहा कि हम कोई हंगामा खड़ा नहीं कर रहे थे, लेकिन हमारे लगातार कहने के बाद भी राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया गया। ऐसा लगता है कि सत्ता पक्ष ने ठान लिया है कि दोनों सदनों के नेता विपक्षों को बोलने नहीं देना है। अगर मेरी बात सुनी जाती तो ये समस्या खत्म हो सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि हमारे जिन महान नेताओं ने देश के लिए कुर्बानियां दीं, लड़े और देश को आजादी दिलाई- संसद में एक आदमी को माइक देकर उन महान हस्तियों को अपशब्द कहे जाते हैं और पूरा सत्ता पक्ष चुपचाप सुनता है। पंडित नेहरू जी ने आधुनिक भारत बनाया है, तो इंदिरा गांधी जी देश में जागृति लेकर आई हैं। ऐसे लोगों को सदन में भला-बुरा कहा जाता है, जिसका हम खंडन करते हैं। मोदी सरकार हमारे नेताओं का अपमान करती है और विपक्ष को अपनी बात रखने नहीं देती, इसलिए हमने इसकी निंदा की और सदन से वॉकआउट कर दिया।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बीच राज्यसभा से विपक्षी सांसदों का वॉकआउट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...