HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा:कोर्ट के आदेश के बाद भी स्थानीय प्रशासन की तानाशाही-बृजेश मणि

नौतनवा:कोर्ट के आदेश के बाद भी स्थानीय प्रशासन की तानाशाही-बृजेश मणि

भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर का मामला गरमाया न्याय के लिए कोर्ट की शरण लेंगे भाजपा नेता

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

– भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर का मामला गरमाया

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

– न्याय के लिए कोर्ट की शरण लेंगे भाजपा नेता

महराजगंज:यूपी के महराजगंज जिले के नौतनवा नगर के वार्ड नं 21 में मंगलवार को भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के घर चले बुलडोजर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता ने मंगलवार की शाम को पत्रकारों से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जल्द की हम कोर्ट की शरण लेंगे। क्योंकि कोर्ट के आदेश होने के बाद बाबजूद भी हमारे घर पर बुलडोजर चलवाया गया है।

नौतनवा में भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर के मामले में पूरे नगर में चर्चा जोरों पर है। नगर में यह चर्चा आम हो गई है कि आज जो यह एक राजनैतिक व्यक्ति के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने भाजपा नेता के घर बुलडोजर चलाया गया है. यह विरोधी नेताओ के हताशा का परिचय है।

वही भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर की जानकारी जैसे ही स्थानीय नेताओं को हुई बड़ी संख्या में भाजपा नेता और स्थानीय सभासदों का एक दल भाजपा के घर पहुचकर प्रशासन द्वारा इस कार्यवाही की निंदा की।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह एक विपक्षी नेताओं की सोची समझी साजिश है। प्रशासन द्वारा पूर्व में ही कोर्ट के आदेश पर 77 घरो को नोटिस दिया गया था,लेकिन अब तक उन घरों पर कोई कार्यवाही नही हो सकी, भाजपा से जुड़े नेता के घर पर चला यह बुलडोजर कही न कही गंदी मानसिकता का परिचय है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...