1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Navpancham Rajyog 2024 : बुध-गुरु बना रहे नवपंचम राजयोग,परिवर्तन का प्रभाव इन राशियों में देखने को मिलेगा

Navpancham Rajyog 2024 : बुध-गुरु बना रहे नवपंचम राजयोग,परिवर्तन का प्रभाव इन राशियों में देखने को मिलेगा

ग्रहों का गोचर और राशि व नक्षत्र परिवर्तन के क्रम में वर्ष 2024 में गुरु और बुध की युति से नवपंचम राजयोग का अद्भुत संयोग बन रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Navpancham Rajyog 2024 : ग्रहों का गोचर और राशि व नक्षत्र परिवर्तन के क्रम में वर्ष 2024 में गुरु और बुध की युति से नवपंचम राजयोग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इसका प्रभाव मानव जीवन के साथ ही देश दुनिया पर पड़ता है। इस योग का निर्माण पूरे 500 साल बाद होने जा रहा है। 12 राशियों के जातकों पर इस परिवर्तन का प्रभाव देखने को मिलेगा।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

करियर में तरक्की और धन लाभ के योग बनेंगे
ज्योतिष शास्त्र में जहां ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि व्यापार का कारक माना जाता है वही गुरु धन के कारक माने जाते है।जब भी यह दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करते है तो राशियों, मानव जीवन और पृथ्वी पर असर पड़ता है। वर्तमान में बुध धनु राशि में विराजमान है और गुरु मेष राशि में मार्गी अवस्था में है, ऐसे में सालों बाद ये दोनों ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर आ गए है जिससे नव पंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है जिससे 3 राशियों को बहुत लाभ मिलेगा। उनके बिजनेस करियर में तरक्की और धन लाभ के योग बनेंगे।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ दायक सिद्ध होगा। इसकी वजह धनु राशि वालों की कुंडली में नवपंचम राजयोग का बनना है। इस योग में जमीन या फिर नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि 
गुरु बुध की युति से बना नवपंचम राजयोग जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। समाज में मान, सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रापर्टी और सुख साधन का लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा और करियर में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि
नवपंचम राजयोग मिथुन राशि के लिए अति शुभ रहेगा। इस योग के दौरान बुध ग्रह मिथुन राशि के सप्तम भाव में विराजमान होंगे। जिस कारण इस राशि के लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद, प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...