1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. NDA Meeting: नरेंद्र मोदी को चुनाव गया एनडीए संसदीय दल का नेता, राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव

NDA Meeting: नरेंद्र मोदी को चुनाव गया एनडीए संसदीय दल का नेता, राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा चुनाव के चुनाव में एनडीए को 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है। अब केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे। इससे पहले एनडीए की संसदीय दल की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में हो रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

NDA Meeting: लोकसभा चुनाव के चुनाव में एनडीए को 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है। अब केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे। इससे पहले एनडीए की संसदीय दल की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में हो रही है। इस बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है।

पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा

एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं। एनडीए की यह बैठक पुराने संसद भवन में हो रही है। पीएम मोदी मंच पर मौजूद हैं। उनके साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, चिराग पासवान, पवन कल्याण, नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और जेपी नड्डा के साथ सभी सांसद और नेता भी मौजूद हैं।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, ये हम सबके लिए एक ऐतिहासिक पल है और हम लगातार तीसरी बार एनडीए के नेता के रूप में नरेन्द्र मोदी जी को चयन करने वाले हैं। इस ऐतिहासिक घड़ी में आज हम सब लोग चश्मदीद गवाह बन रहे हैं… ये हम सबका सौभाग्य है। हम मोदी जी को दिल की गहराइयों से बधाई देते हैं कि उन्होंने अपने अथक प्रयास, अथक मेहनत और हर पल… देश की सेवा के लिए समर्पित किया। यही कारण है कि आज भारत पुन: इतिहास रच रहा है और तीसरी बार पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार आ रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, 10 साल पहले भारत के बारे में कहा जाता था कि यहां कुछ बदलने वाला नहीं है। आज 10 साल बाद मोदी जी के नेतृत्व में वही भारत आकांक्षी भारत बन गया है और विकसित भारत के संकल्प को लेकर चल पड़ा है।

 

पढ़ें :- भाजपा कार्यालय के बाहर हुआ बम ब्लास्ट, पूरे शहर में जारी हुआ अलर्ट

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...