HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Neha Bagga Resty Kamboj Wedding: नेहा बग्गा ने रेस्टी कंबोज संग लिए सात फेरे, शादी की इनसाइड तस्वीरें वायरल

Neha Bagga Resty Kamboj Wedding: नेहा बग्गा ने रेस्टी कंबोज संग लिए सात फेरे, शादी की इनसाइड तस्वीरें वायरल

फेमस एक्ट्रेस एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नेहा बग्गा (Neha Bagga) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज (Boyfriend Resty Combos) से शादी रचा ली है। कपल की ड्रीमी वेडिंग की फोटोज सामने आई हैं। उनकी शादी शिमला में परिवार और नजदीकी दोस्तों की उपस्थिति में हुई।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Neha Bagga Resty Kamboj Wedding: फेमस एक्ट्रेस एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नेहा बग्गा (Neha Bagga) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज (Boyfriend Resty Combos) से शादी रचा ली है। कपल की ड्रीमी वेडिंग की फोटोज सामने आई हैं। उनकी शादी शिमला में परिवार और नजदीकी दोस्तों की उपस्थिति में हुई। दुल्हन के लिबास में नेहा बेहद खूबसूरत लगीं, उन्होंने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहना।

पढ़ें :- 2 बार तलाक होने के बाद Shweta Tiwari का फिर 10 साल छोटे एक्टर संग जुड़ा नाम

आपको बता दें, चोकर नेकपीस, नथ, मांग टीका, चूड़ों और कलीरों में सजी धजी नेहा स्टनिंग लगीं। उनके पति ने व्हाइट शेरवानी पहनी है। इसमें वो हैंडसम लगे। शादी की इन ड्रीमी तस्वीरों में कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है। दोनों एक-दूसरे का होकर बेहद खुश हैं।

शादी की हर फोटो में कपल क्यूट लगा है। रेस्टी की नजरें तो अपनी दुल्हन से हट नहीं रही है। वो प्यार से नेहा को निहारते नजर आए। नेहा और रेस्टी की जोड़ी प्रशंसकों के बीच मशहूर है। दोनों इंस्टा पर एंटरटेनिंग वीडियोज बनाते हैं। वे सोशल मीडिया के स्टार हैं।


बता दे कि दोनों 2019 में फिल्म के सेट पर मिले थे। नेहा फिल्म की हीरोइन थीं तथा रेस्टी एसोसिएट। उन्होंने साथ में वीडियो बनाया जो हिट हुआ। तत्पश्चात, वो कई वीडियो बनाने लगे। आहिस्ता-आहिस्ता उनकी दोस्ती प्यार में बदली।

नेहा ने कई टेलीविज़न शोज में काम किया है। वो रब से सोणा इश्क, बानी- इश्क दा कलमा जैसे सीरियल में नजर आई हैं। नेहा फिल्म जंगली और Reejha में दिखाई दी थीं। नेहा का इंस्टाग्राम पर 1।4M का फैनबेस है। उनके पति रेस्टी भी एक्टर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। दोनों को शादी की ढेरों बधाई।

 

पढ़ें :- Vicky Kaushal Birthday Special: पति विक्की कौशल के बर्थडे पर कैटरीना ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...