सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सिविल मैरिज की थी. तब से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनीं हुई हैं. वहीं आज एक्ट्रेस को बिना पति के पब्लिकली स्पॉट किया गया. सोनाक्षी सिन्हा आज मुंबई में शादी के बाद पहली बार अपने पति जहीर इकबाल के बिना स्पॉट हुईं
Sonakshi Sinha pic: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग सिविल मैरिज की थी. तब से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनीं हुई हैं. वहीं आज एक्ट्रेस को बिना पति के पब्लिकली स्पॉट (Publicly Spotted) किया गया.
सोनाक्षी सिन्हा आज मुंबई में शादी के बाद पहली बार अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के बिना स्पॉट हुईं. इस दौरान एक्ट्रेस काफी दिलकश अंदाज में नजर आईं. एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने घर पर अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी की थी.
इसके बाद एक्ट्रेस ने उसी दिन शाम को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी. वहीं शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी अकेले पब्लिकली स्पॉट हुईं. सोनाक्षी सिन्हा इस दौरान काफी दिलकश अंदाज में नजर आईं. सोनाक्षी की मांग में ना सिंदूर था ना ही हाथों में चूड़ा. वे बिल्कुल मॉर्डन अवतार में दिखीं.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Dhurandhar 2 Release Live : धुरंधर के डायरेक्टर फैंस से की गुजारिश, 'मत शेयर करना स्पॉइलर', मिलेगा तगड़ा सरप्राइज
सोनाक्षी ने इस दौरान व्हाइट कलर की प्रिटेड ड्रेस पर व्हाइट जैकेट पेयर की थी. एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपन छोड़ा था और ग्लॉसी मेकअप किया हुआ था.सोनाक्षी ने अपने हाथों में काफी रिंग्स भी पहनी हुी थीं और पॉइंटेड हिल्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया था. इस दौरान सोनाक्षी ने स्माइल के साथ पैप्स को जमकर पोज दिए. सोनाक्षी की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रही हैं और फैंस एक्ट्रेस के लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं.