HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. New Air Force Chief: एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख; जानिए इनके बारे में

New Air Force Chief: एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख; जानिए इनके बारे में

New Air Force Chief: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर, 2024 को पदमुक्त होंगे। जिसके बाद उनकी जगह एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह लेंगे। जिन्हें अगला वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह इस समय में वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

New Air Force Chief: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर, 2024 को पदमुक्त होंगे। जिसके बाद उनकी जगह एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह लेंगे। जिन्हें अगला वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह इस समय में वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

पढ़ें :- New CM Atishi: दिल्ली की नई सीएम आतिशी समेत इन नेताओं ने ली शपथ; देखें मंत्रियों की लिस्ट

जानकारी के मुताबिक, एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर, 2024 की दोपहर से अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यरत होंगे। वह 28वें वायुसेना प्रमुख होंगे। इससे पहले उन्होंने 1 फरवरी 2023 को भारतीय वायु सेना के 47वें उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को 38 साल का अनुभव है।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था। उनको 21 दिसंबर 1984 को वायुसेना अकादमी, डुंडीगल से भारतीय वायु सेना के लड़ाकू स्ट्रीम में नियुक्त किया गया था। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी खडकवासला और एयर फोर्स एकेडमी डुंडीगल से ट्रेनिंग ली है। वे डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के भी छात्र रहे हैं।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी ट्रेनिंग ली है। उन्होंने हाल ही में इंडियन फाइटर जेट तेजस को उड़ाकर सबको हैरान कर दिया था। 59 साल भारतीय वायुसेना के अगले चीफ एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

पढ़ें :- Kalikesh Singh Deo चुने गए NRAI के नए अध्यक्ष; चुनाव में वीके धाल को 36-21 से हराया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...