HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. News 3 April 2023: राहुल गांधी की जमानत से लेकर एक नजर में पढ़िए आज की प्रमुख खबरें…

News 3 April 2023: राहुल गांधी की जमानत से लेकर एक नजर में पढ़िए आज की प्रमुख खबरें…

सोमवार का दिन राजनीति में काफी उथल-पुथल भरा रहा। कई ऐसी सियासी घटनाएक्रम हुए जिससे आगामी राजनीति में इसका असर देखने को मिलेगा। मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत के साथ मनीष सिसोदिया को झटका तक लगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

News 3 April:  सोमवार का दिन राजनीति में काफी उथल-पुथल भरा रहा। कई ऐसी सियासी घटनाएक्रम हुए जिससे आगामी राजनीति में इसका असर देखने को मिलेगा। मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत के साथ मनीष सिसोदिया को झटका तक लगा। इसके साथ ही यूपी की राजनीति में भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करके बडी सियासी चल चली है। आइए आज की प्रमुख खबरों पर डालते हैं एक नजर….

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

– केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) सोमवार को अपने 60 वर्ष पूरे होने पर डायमंड जुबली मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस समारोह का उद्घाटन किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, देश की प्रीमियम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के रूप में 60 वर्ष का सफर आपने (CBI) पूरा किया है। ये 6 दशक निश्चित रूप से अनेक उपलब्धियों के रहे हैं। आज यहां CBI के मामलों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट का संग्रह भी जारी किया गया है। ये CBI के बीते वर्षों के सफर को दिखाता है। उन्होंने कहा कि, लोग आंदोलन करते हैं कि केस उनसे लेकर CBI को दे दो। यहां तक कि पंचातय स्तर पर भी कोई मामला आता है तो लोग कहते हैं कि इसे CBI को दे देना चाहिए।

-सूरत की कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। मानहानि मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने कांग्रेस नेता की जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इसी दिन राहुल की जमानत पर सुनवाई होगी। इसके साथ कांग्रेस नेता ने अपनी सजा को भी चुनौती दी है, जिस पर तीन मई को सुनवाई होगी।

-दिल्ली शराब नीति मामले  में जेल में बंद आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया  की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई।

-जेल से रिहाई के बाद पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू  सोमवार को गांव मूसा स्थित गायक सिद्धू मूसेवाला  के घर पहुंचे हैं। उन्होंने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद सिद्धू ने मूसेवाला के परिवार के साथ मीडिया से बात करते हुए मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

-मानहानि मामले में कांग्रेस नेता रहाुल गांधी को सोमवार जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा।

-लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दांव चला है। सोमवार को रायबरेली में कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य समेत अन्य नेता उनके साथ रहे। इस दौरान अपने भाषण में कहा कि, कांशीराम के अनुयायी अब हमारे साथ हैं। कांशीराम और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संकल्प को समाजवादी पार्टी पूरा करेगी। इस दौरान उन्होंने बसपा पर भी निशाना साधा।

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज एक उच्चस्तरीय बैठक में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों के प्रबंधन और प्रदेश में दुग्ध उत्पादन/संग्रह की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार पशु संवर्धन, संरक्षण के लिए सेवाभाव के साथ सतत प्रयासरत है। गोवंश सहित सभी पशुपालकों के प्रोत्साहन हेतु सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र लोगों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित कराया जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...