मुंगेर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी के नौ दिन बाद ही एक नवविवाहिता अचानक घर से गायब हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने आस-पास कई घंटो तक नवविवाहिता की तलाश करती रही, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला। ससुराल वालों ने इसकी जानकारी नवविवाहित के मायके पक्ष, जिसके बाद तारापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी कैमरे में नवविवाहित एक युवक के साथ जाते हुए देखी गई है। वहीं नवविवाहित अपने साथ लाखों के जेवरात भी ले गई है।
पटना। मुंगेर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी के नौ दिन बाद ही एक नवविवाहिता अचानक घर से गायब हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने आस-पास कई घंटो तक नवविवाहिता की तलाश करती रही, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला। ससुराल वालों ने इसकी जानकारी नवविवाहित के मायके पक्ष, जिसके बाद तारापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी कैमरे में नवविवाहित एक युवक के साथ जाते हुए देखी गई है। वहीं नवविवाहित अपने साथ लाखों के जेवरात भी ले गई है।
बिहार के मुंगेर जनपद मानिकपुर गांव निवासी संतोष कुमार झा ने अपनी बेटी स्नेहा कुमारी की शादी साढ़ी गांव निवासी जितेंद्र झा से एक दिसंबर 2025 को थी। दो दिसबंर को स्नेहा विदा हो कर अपने ससुराल आ गई थी। शुरुआत में स्नेहा ने सबके साथ अच्छा व्यवहार किया, लेकिन दस दिसंबर की शाम स्नेहा अचानक घर से गायब हो गई। घर से निकलने से पहले उसने ससुराल वालों से वाशरूम जाने की बात कही थी। कई घंटो तक जब वह लौट कर नहीं आई तो ससुराल वालों ने इसकी जानकारी पति जितेंद्र को दी। पति के घर पहुंचते ही स्नेहा की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन उसका कुद पता नहीं चला। पूरी रात स्नेहा की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह होने पर ससुराल वालों ने घटना की जानकारी स्नेहा के परिजनों को दी। स्नेहा की मां सोनी देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि झारखंड के धनबाद निवासी कुंदन यादव उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मां ने यह भी बताया कि कुंदन पहले भी उनके घर आता रहता था। उस दौरान उसने अपना नाम आदित्य बताया था। कुंदन छठ में हमेंशा घर आता था और उसके कारण बेटी को पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी।
तारापुर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि कुंदन यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है, जिसमें स्नेहा कुंदन के साथ जाते हुए देखी गई है। इस दौरान उसने जिन्स और टी-शर्ट पहले हुए है। नवविवाहिता और युवक की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।