1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NIRF Ranking 2024 : आईआईटी मद्रास रहा टॉप पर, JNU और जामिया को मिला ये स्थान

NIRF Ranking 2024 : आईआईटी मद्रास रहा टॉप पर, JNU और जामिया को मिला ये स्थान

शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने सोमवार को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) ने भारत मंडपम में बताया कि इस बार भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) टॉप पर रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने सोमवार को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) ने भारत मंडपम में बताया कि इस बार भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) टॉप पर रहा है। रैंकिंग आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर चेक की जा सकती है।

पढ़ें :- अखिलेश ने ब्रजेश पाठक का नाम लिए बगैर, बोले- इनका मंत्रालय कौन सा है, इन्हें ये भी याद नहीं होगा तभी वो बीमार-सा पड़ा है

एनआईआरएफ (NIRF)  की इस बार नौवीं रैंकिंग आई है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों को 13 अलग-अलग कैटेगरी में स्थान प्रदान करती हैं। इसमें विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, कानून, चिकित्सा और वास्तुकला श्रेणियां शामिल की गई हैं। ओवरऑल NIRF रैंकिंग में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी 10वें स्थान पर है। ​आईआईटी मद्रास लगातार छठे साल भी टॉप पर रहा है।

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी का दिया आदेश , बोले-अमेरिका पर गोली चलाने वाले किसी भी ईरानी को भेज देंगे नर्क में

एनआईआरएफ 2024 (NIRF Ranking 2024) के अनुसार टॉप 5 विश्वविद्यालय की लिस्ट में पहले स्थान पर आईआईएससी बैंगलोर है। दूसरे स्थान पर जेएनयू, तीसरे पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चौथे पर मणिपाल यूनिवर्सिटी और बीएचयू पांचवे स्थान पर काबिज रहा है। मेडिकल की पढ़ाई के लिए एम्स दिल्ली सर्वश्रेष्ठ, आर्किटेक्चर में आईआईटी रुड़की टॉप पर है। फार्मेसी की बात की जाए तो जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय टॉप पर रहा। एनआईआरएफ 2024 के अनुसार आईआईएम अहमदाबाद भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान है। जबकि आईआईएससी बेंगलुरु को टॉप भारतीय विश्वविद्यालय, आईआईटी मद्रास को टॉप इंजीनियरिंग संस्थान चुना गया​ है।

NIRF Ranking 2024: हिंदू कॉलेज देश का टॉप कॉलेज

इनके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हिंदू कॉलेज को देश का टॉप कॉलेज घोषित किया गया है। इस साल कुल 10,885 संस्थानों ने NIRF 2024 के लिए आवेदन किया था।

NIRF Ranking 2024: ओवरऑल कैटेगरी में ​टॉप पर ये संस्थान

आईआईटी मद्रास

पढ़ें :- संजय सिंह , बोले-मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए खतरा, यूपी की ढाई प्रतिशत महिला मतदाता कहां चली गईं?

आईआईएससी बेंगलुरु

आईआईटी मुंबई

आईआईए दिल्ली

आईआईटी कानपुर

AIIMS दिल्ली

IIT खड़गपुर

पढ़ें :- Islamabad Show Flops : व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन से बात कर मध्यस्थता की पेशकश की, रूस ने चली अहम चाल

IIT रूड़की रूड़की

IIT गुवाहाटी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...