HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा लेकिन माफियाओं और अपराधियों पर बुलडोजर चलता रहेगा : अमित शाह

यूपी में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा लेकिन माफियाओं और अपराधियों पर बुलडोजर चलता रहेगा : अमित शाह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में निषाद पार्टी (Nishad Party) की संयुक्त रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पहुंचे हैं। लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित 'सरकार बनाओ अधिकार पाओ' रैली को संबोधित किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में निषाद पार्टी (Nishad Party) की संयुक्त रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पहुंचे हैं। लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 में एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि, कौन ऐसा भारतीय होगा जो भारत की सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं होगा।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

कांग्रेस, बसपा, सपा ने कभी देश की सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया। पहली बार देखने को मिला जब प्रधानमंत्री जी ने देश की बागडोर संभाली तो विरोधी देशों को मुंहताड़ जवाब देने का काम किया। ​विपक्ष पर निशाना साधते हुए अमित शाह (Amit Shah)ने कहा कि, सपा, बसपा की सरकारों ने मछुवारों को पट्टा देने के काम को बंद करने का प्रयास किया था, लेकिन हमारी सरकार मछुवारा समाज को मछली पालन के लिए पट्टा देने का काम कर रही है।

मैं कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, किसी का शोषण नहीं होगा। लेकिन माफियाओं और अपराधियों पर बुलडोजर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि, श्रीरामचरित मानस में भगवान तुलसीदास जी ने कहा था कि जब प्रभु श्रीराम और माता सीता को भूमि पर सोते देखा तो निषाद राज जी की आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी थी। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जो भी सरकारें रही हैं सपा या बसपा, उन्होंने सिर्फ अपने काम किए। कभी निषाद समाज का काम नहीं किया, गरीबों का कोई काम नहीं किया।

मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि सपा, बसपा ने यूपी में सालों तक शासन किया लेकिन कभी किसी गरीब के घर गैस पहुंची? शौचालय बना? हर गरीब को कभी घर दिया? अगर किसी ने ये सब किया तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi) ने किया। उन्होंने कहा कि, सपा-बसपा कहते हैं कि वो पिछड़ों के लिए काम करते हैं, कांग्रेस का समर्थन करते रहे लेकिन पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम नहीं किया।

2014 में मोदी जी की सरकार ने पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने का काम किया है। इस दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि, जिस प्रदेश में माफियाओं और गुंडों का राज होता है, उस प्रदेश में गरीबों का विकास नहीं हो सकता। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री योगी जी ने प्रदेश से माफिया और गुंडों को हटाने का काम किया।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...