HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. कभी न खाएं खाली पेट ये 5 चीजें, हो सकती हैं परेशानियां

कभी न खाएं खाली पेट ये 5 चीजें, हो सकती हैं परेशानियां

By Manali Rastogi 
Updated Date

नई दिल्ली: आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खुद का ख्याल रखना भी अपने आपमें किसी चैलेंज है। ऐसे में कई बार लोग ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिनकी वजह से उन्हें और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, खाने को लेकर लोगों में लापरवाही बढ़ गई है। इसलिए समय की कमी होने के कारण लोग किसी भी चीज का सेवन बिना उसके नुकसान जाने कर लेते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि आपको खाली पेट किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए:

पढ़ें :- जेल में बंद मुस्कान है गर्भवती, उसकी प्रेगनेंसी रिपोर्ट आई पाॅजिटिव,अब उसका कराया जाएगा अल्ट्रासाउंड

केला

फल ऐसी चीज है, जिसका सेवन करना आसान तो है ही साथ में लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। केला भी इनमें से एक है। मगर इसका सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। अगर आप इसे खाली पेट खायेंगे तो आपके शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाएगी, जिसकी वजह से कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। ऐसे में इससे पेट की दिक्कत होने के चांस बढ़ जाते हैं।

टमाटर

बेशक टमाटर के कई फायदे होते हैं, लेकिन इसे खाली पेट बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। दरअसल, टमाटर नेचर में एसिडिक होता है, जिससे पेट को नुकसान पहुंचता है।

पढ़ें :- Benefits of thumb or finger sucking by children: बच्चों का मुंह में उंगली या अगूंठा डालकर चूसने की आदत के होते हैं ये फायदे

सोडा

सोडा कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। इसके सेवन से जी मिचलाने और पेट में दिक्कत हो सकती है।

मसालेदार खाना

मसालेदार खाना खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसमें नैचुरल एसिड होता है, जोकि पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है। इससे पेट में दर्द, जलन और ऐंठन जैसी दिक्क्त हो सकती है।

चाय-कॉफी

पढ़ें :- Video-लाइफस्टाइल में बदलाव कर इस बुजुर्ग ने कैंसर को दिया मात, 69 की आयु में पता चली बीमारी,आज 102 साल उम्र में हैं फिट

अधिकांश लोगों की आदत होती है कि उन्हें सुबह खाली पेट चाय या कॉफ़ी चाहिए होती है। कईयों का मानना है कि इससे हेल्थ अच्छी होती है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो गलत सोच रहे हैं। खाली पेट चाय या कॉफी पीने से कई तरह की दिक्कतें होती हैं। इसके सेवन से एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...