1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Mirchi Vada Recipe:सुबह की चाय के साथ हो या लंच में सर्व करें गर्मा गर्म मिर्ची वड़ा, ये है इसे बनाने का आसान तरीका

Mirchi Vada Recipe:सुबह की चाय के साथ हो या लंच में सर्व करें गर्मा गर्म मिर्ची वड़ा, ये है इसे बनाने का आसान तरीका

राजस्थानी फ्लेवर का कोई जवाब नहीं है। इसलिए राजस्थान के अलावा कई राज्यों के लोग इसके फ्लेवर के दीवाने है। आज हम आपको मिर्ची वड़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप ब्रेकफास्ट या लंच के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Mirchi Vada Recipe:   राजस्थानी फ्लेवर का कोई जवाब नहीं है। इसलिए राजस्थान के अलावा कई राज्यों के लोग इसके फ्लेवर के दीवाने है। आज हम आपको मिर्ची वड़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप ब्रेकफास्ट या लंच के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा और नारेबाजी, 'बंद करो, दफा हो जाओ'

मिर्ची बड़ा (राजस्थानी स्टाइल) बनाने के लिए सामग्री:

भरावन के लिए:

उबले आलू – 3-4

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच

पढ़ें :- साउथ अभिनेत्री 'कृति शेट्टी' को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे 'रोहित शेट्टी', फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू

लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच

अमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

हरा धनिया (कटा हुआ) – 2 चम्मच

मिर्च के लिए:

पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग

बड़ी मोटी मिर्च (भुजिया मिर्च) – 6-8
(बीज निकाल सकते हो तीखापन कम करने के लिए)

बेसन घोल के लिए:

बेसन – 1 कप

नमक – स्वादानुसार

लाल मिर्च – 1/2 चम्मच

हल्दी – 1/4 चम्मच

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

बेकिंग सोडा – चुटकी भर

पानी – घोल बनाने के लिए

तलने के लिए:

तेल – डीप फ्राय करने के लिए

मिर्ची बड़ा (राजस्थानी स्टाइल) बनाने का तरीका:

1. मिर्च तैयार करें:

हरी मिर्च को धोकर बीच में लंबा चीरा लगाएं, बीज निकाल लें अगर कम तीखा चाहिए।

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव

2. भरावन बनाएं:

उबले हुए आलू मैश करें।

उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, अमचूर, नमक और हरा धनिया डालें।

अच्छे से मिक्स करके मिर्च के अंदर भर दें।

3. बेसन घोल बनाएं:

बेसन में नमक, लाल मिर्च, हल्दी, बेकिंग सोडा डालें।

थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें (ना ज्यादा पतला, ना ज्यादा गाढ़ा)।

4. फ्राय करें:

तेल गरम करें।

मिर्च को बेसन में डुबोकर तेल में डालें।

मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें।

5. परोसें:

गरमागरम मिर्ची बड़ा को हरी चटनी, इमली की चटनी या पाव के साथ परोसें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...