1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अब खाना और टॉयलेट ब्रेक जैसी मांगें भी ठुकरा दी गईं…लोको पायलटों की समस्या पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

अब खाना और टॉयलेट ब्रेक जैसी मांगें भी ठुकरा दी गईं…लोको पायलटों की समस्या पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लोको पायलटों की समस्या को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लोको पायलटों की बुनियादी मांगें थीं-काम के घंटे तय हों और बेहतर माहौल मिले। लेकिन सरकार ने सिर्फ दिखावे के लिए कमेटी बना दी, समाधान की कोई मंशा नहीं थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लोको पायलटों की समस्या को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लोको पायलटों की बुनियादी मांगें थीं-काम के घंटे तय हों और बेहतर माहौल मिले। लेकिन सरकार ने सिर्फ दिखावे के लिए कमेटी बना दी, समाधान की कोई मंशा नहीं थी।

पढ़ें :- SIR असल में बड़े पैमाने पर है मतदाताओं का Shah Instigated Removal, दो चरणों में हटा दिए 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम: जयराम रमेश

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, पिछले साल जब मैं रेलवे के लोको पायलटों से मिला, तो उनकी स्थिति जानकर गहरी चिंता हुई थी, 14-14 घंटे की शिफ्ट, लगातार रात की ड्यूटी, न पर्याप्त आराम, न खाने का ब्रेक और न शौचालय की सुविधा। हादसों के बाद रेलवे ‘मानवीय चूक’ कहकर पल्ला झाड़ लेता है, लेकिन यह नहीं बताता कि कर्मचारियों से कैसे अमानवीय तरीके से काम लिया जाता है।

उन्होंने आगे लिखा, उनकी बुनियादी मांगें थीं-काम के घंटे तय हों और बेहतर माहौल मिले। लेकिन सरकार ने सिर्फ दिखावे के लिए कमेटी बना दी, समाधान की कोई मंशा नहीं थी। अब खाना और टॉयलेट ब्रेक जैसी मांगें भी यह कहकर ठुकरा दी गई हैं कि “यह व्यावहारिक नहीं है।”

राहुल गांधी न आगे लिखा, ये न सिर्फ लोको पायलटों के साथ अन्याय है, बल्कि उन करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ है जो ट्रेनों से सफर करते हैं। यह न्याय की लड़ाई है और हम इसमें लोको पायलटों के साथ हैं-जब तक सरकार बहरी बनी रहेगी, आवाज़ उठाते रहेंगे।

 

 

पढ़ें :- मॉस्को में चुनाव के आखिरी दिन ड्रोन का बड़ा हमला: रूस ने 1600 ड्रोन मार गिराए, हमले में 2 लोगों की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...