नो साल का पुराना मुरादाबाद अव्यवस्थाओं के लिए जाना जाता था. लेकिन आज गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए जाना जा रहा है. अब यहां की सड़के चौड़ी है.
मुरादाबाद :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद पहुचे. सर्किट हॉउस में विभागों की समीक्षा बैठक लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बजे सर्किट हाउस के पीछे मैदान गांधी मैदान में जनसभा स्थल पर पहुचे. यहां तीन विधानसभा क्षेत्र नगर, ग्रामीण और कुंदरकी के कुल 365.50 करोड़ रुपए की 73 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. इनमें से 136.15 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है. वहीं मुख्यमंत्री 229.35 करोड़ रुपए की लागत वाली नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया.
मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास कार्यक्रम की जनसभा में मुरादाबाद मंच से बोलते हुए कहां की आज से नो साल का पुराना मुरादाबाद अव्यवस्थाओं के लिए जाना जाता था. लेकिन आज गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए जाना जा रहा है. अब यहां की सड़के चौड़ी है, जब अपने अच्छे लोग चुने है, नगर विधायक रितेश गुप्ता को जिताया, उपचुनाव में रामवीर सिंह को चुना है. सत्रह के पहले ऐसा नहीं था.
नगर विधायक ने मेडिकल कॉलेज की रखी मांग :-
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत भाषण में नगर विधायक रितेश गुप्ता ने जनसभा के मंच से मुख्यमंत्री के सामने एक मेडिकल कॉलेज की मांग रखी. साथ ही सर्किट हॉउस के पीछे गांधी मैदान में संस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच बनाकर जनता के लिए समर्पित करने के लिए आभार व्यक्त किया.
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कसा तंज :-
तत्कालीन मुख्यमंत्री एक बजे सो कर उठते थे बड़े घर में जो पैदा हुए थे. जनता की कमाई का पैस पर डकैती की जाती थी. 100 करोड़ की योजना का 500 करोड़ का डीपीआर बनता था. 2017 से पहले पर्व व त्यौहार से पहले दंगे शुरू हो जाते थे. यह यूपी की पहचान थी देख सपाई बिटिया घबराई. 2017 से पहले यूपी बीमारू था विकास के नाम पर लूट थी कार्यक्रम ठप पड़े रहते थे.
जहां भाजपा के विधायक वहां विकास हो रहा है :-
नगर विधानसभा से रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधानसभा ठाकुर रामवीर सिंह जीते विकास आ रहा है. कांठ और देहात व अन्य विधानसभाओं में भी भाजपा का विधायक होता तो यहां भी विकास होता. यूपी में अब दंगे नहीं होते, आपने कुंदरकी में तुर्को को पारस्त कर आपने सिद्ध कर दिया की अब बाबर का राज नहीं चलेगा. यहां राम का राज चलेगा, सपा की सोच बाबरी सोच है.
अब यूपी में No कर्फ्यू no दंगा यूपी में सब चंगा:-
जातिवादी के नाम पर बांटना, जिससे राष्ट्रवादी सोच कमजोर हो. अब पैसा हम मंदिरों के नाम के लिए दे रहे, पहले पैसा कब्रिस्तान के लिए जाता था. यही अंतर है पिछली सरकारों की सोच दंगों की थी, अब यूपी में No कर्फ्यू no दंगा यूपी में सब चंगा. जो राष्ट्रवादी सोच विरोधी होगा, वो मारीच होगा, जो भी किसी को परेशान करेगा वो सोच ले किस रस्ते जाएगा.
राम नाम का सहारा लेंगे तो अगले जन्म में कल्याण होगा:-
अब सपा मुखिया को सद्बुद्धि आई क्या, ये हमारी वैचारिक जीत है. आप अपनी गलतियों का पश्चाताप करेंगे. हमने अयोध्या में किया है, अखिलेश जी आपकी सरकार में तो गोलियां चलवाई थी, अब बारी है बांके बिहारी की, मथुरा वृंदावन के बारे बोलिए. वरना जनता झूठ पर विश्वास नहीं करेगी,साइकिल पंचर हो चुकी है. राम नाम का सहरा लेंगे, तो इस जन्म में नहीं तो अगले जन्म में ही कल्याण हो जाएगा.
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद