1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. उम्रदराज धोनी आये दिन हो रहे नौजवान, अब एक हांथ से छक्के लगाते देखें यहां video viral…

उम्रदराज धोनी आये दिन हो रहे नौजवान, अब एक हांथ से छक्के लगाते देखें यहां video viral…

साल 2022 के आईपीएल सत्र का आगाज जल्द ही होने वाला है। इस अगामी सत्र के मद्देनजर फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरु कर दी है। इस कड़ी में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम और चार बार खिताब अपने नाम कर चुकि चेन्नई की टीम ने भी अभ्यास शुरु कर दिया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। साल 2022 के आईपीएल सत्र का आगाज जल्द ही होने वाला है। इस अगामी सत्र के मद्देनजर फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरु कर दी है। इस कड़ी में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम और चार बार खिताब अपने नाम कर चुकि चेन्नई की टीम ने भी अभ्यास शुरु कर दिया है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास सत्र के दौरान अपने पूराने अंदाज में नजर आ रहे थे।

पढ़ें :- India T20 WC Team : ऋतुराज, राहुल और बिश्नोई के साथ हुई नाइंसाफी! इनका भी टूटा दिल

चेन्नई की टीम धोनी की अगुआई में सूरत में अपनी प्रैक्टिस कर रही है। फ्रेंचाइजी ने प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी लंबे लंबे शॉट्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वह एक ही हाथ छक्के लगाते भी नजर आ रहे हैं। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस समय लालाभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में अपनी प्रैक्टिस कर रही है। सीएसके टीम ने प्रैक्टिस सेशन का अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

बता दें कि आईपीएल 2022 को शुरू होने में अब 20 दिन से भी कम ही समय बचा है। लीग के 15वें सीजन का ओपनिंग मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...