पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर पुरानी पेंशन स्कीम का मुद्दा तूल पकड़ता दिख रहा है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को कर्मचारी बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर से आए सरकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Old Pension Scheme: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर पुरानी पेंशन स्कीम का मुद्दा तूल पकड़ता दिख रहा है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को कर्मचारी बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर से आए सरकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन का नाम पेंशन शंखनाद महारैली है, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों के जुटने का दावा किया गया है।
पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। कांग्रेस की राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन बहाल की है।
इसे लेकर हमारी नीति साफ है- कर्मचारियों को उनका हक मिलना ही चाहिए।
मोदी सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे, देश की सेवा करने वाले कर्मवीरों का सम्मान करे। pic.twitter.com/wkcseIbKFq
— Congress (@INCIndia) October 1, 2023
पढ़ें :- यूपीए ने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’ को दिया कानूनी दर्जा, अब 10 किलो अनाज होगा अगला कदम : राहुल गांधी
इस प्रदर्शन को लेकर विपक्षी पार्टियों की तरफ से भी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस ने प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, ”पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। कांग्रेस की राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन बहाल की है। इसे लेकर हमारी नीति साफ है-कर्मचारियों को उनका हक मिलना ही चाहिए। मोदी सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे, देश की सेवा करने वाले कर्मवीरों का सम्मान करे।”