1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Omkar Singh jeevan parichay : सहजवान में मुलायम सिंह यादव की विरासत को बढ़ा रहे हैं ओमकार सिंह, चुने गए पांचवी बार विधायक

Omkar Singh jeevan parichay : सहजवान में मुलायम सिंह यादव की विरासत को बढ़ा रहे हैं ओमकार सिंह, चुने गए पांचवी बार विधायक

Omkar Singh jeevan parichay: यूपी (UP) के बदायूं जिले (Badaun District में निर्वाचन क्षेत्र - 113, सहसवान विधानसभा सीट (Constituency - 113, Sahaswan Assembly seat) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के टिकट पर ओमकार सिंह (Omkar Singh) पांचवी बार विधायक चुने गए हैं। सहसवान विधानसभा सीट से 1996 में मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता को लगभग 54000 मतों से शिकस्त दी थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Omkar Singh jeevan parichay: यूपी (UP) के बदायूं जिले (Badaun District में निर्वाचन क्षेत्र – 113, सहसवान विधानसभा सीट (Constituency – 113, Sahaswan Assembly seat) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के टिकट पर ओमकार सिंह (Omkar Singh) पांचवी बार विधायक चुने गए हैं। सहसवान विधानसभा सीट से 1996 में मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता को लगभग 54000 मतों से शिकस्त दी थी।

पढ़ें :- यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह बनें IAS दीपक कुमार, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर

2017 के विधानसभा चुनाव में सहसवान विधानसभा सीट पर मोदी लहर के बावजूद भी सपा का वर्चस्व कायम रहा। साल 2007 विधानसभा चुनाव को छोड़ दें तो 1993 से 2002 और उसके बाद 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश की सहसवान विधानसभा सीट (sahaswan assembly election) पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  का कब्जा है। यूपी के 17वीं विधानसभा के चुनाव (UP 17th assembly elections) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के प्रत्याशी ओमकार सिंह (Omkar Singh) 77543 वोट पाकर विजयी हुए हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के प्रत्याशी अरशद अली 73274 वोट पाकर चुनाव हार गए।

बदायूं जिले के मूलतः सिंगौला ग्राम के निवासी ओमकार सिंह (Omkar Singh) ने वर्ष 1991 में सहसवान क्षेत्र से जनता दल (Janata Dal)  की ओर से पहली बार विधायक का चुनाव लड़ सफलता प्राप्त की। इसके साथ-साथ वह उसी वर्ष ब्लॉक के प्रमुख का भी कार्यभार संभाल रहे थे। ओमकार सिंह ने वर्ष 1973 में लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) से स्नातक करने के साथ-साथ एलएलबी (LLB) की डिग्री भी प्राप्त की है। सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े रहने के साथ ही इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कृषि रही है। जनता दल (Janata Dal) में सेवाएं देने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  ज्वाइन की। सहसवान क्षेत्र से उन्होंने अभी तक पांच बार विधायक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। ओमकार सिंह (Omkar Singh) अखिलेश यादव सरकार (Akhilesh Yadav Government) में राज्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं।

ये है पूरा सफरनामा

नाम- ओमकार सिंह
निर्वाचन क्षेत्र – 113, सहसवान विधानसभा सीट,बदायूं
दल – समाजवादी पार्टी
पिता का नाम- नेम सिंह यादव
जन्‍म तिथि- 05 जनवरी, 1951
जन्‍म स्थान- सिंघौला पुख्ता (बदायूं)
धर्म- हिन्दू
जाति- पिछड़ी जाति (अहीर)
शिक्षा- एमए, एलएलबी
विवाह तिथि- 27 मई, 1965
पत्‍नी का नाम- रामवती देवी
सन्तान- एक पुत्र, एक पुत्री
व्‍यवसाय- कृषि, वकालत
मुख्यावास –मो. जहगीराबाद, सहसवान, जनपद-बदायूं

पढ़ें :- Sita Soren joins BJP: भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन, लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

राजनीतिक योगदान

1991, मई-जून ग्यारहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित
1997, फरवरी तेरहवीं विधान सभा के सदस्य उपचुनाव में दूसरी बार निर्वाचित
2002, फरवरी चौदहवीं विधान सभा के सदस्य तीसरी बार निर्वाचित
2002-2003 सदस्य, प्राक्कलन समिति
2012-2017 सोलहवीं विधान सभा के सदस्य चौथी बार निर्वाचित
2012-2013 सदस्य, याचिका समिति
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य पाचवीं बार निर्वाचित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...