1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओमप्रकाश राजभर का दांव पड़ा उल्टा, दोनों बेटों समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ओमप्रकाश राजभर का दांव पड़ा उल्टा, दोनों बेटों समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बीतें कल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर खुद पर हमले की बात कह कर धरने पर बैठ गये थे। आज उनका दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। ओमप्रकाश राजभर और उनके दोनों बेटों के खिलाफ ही केस दर्ज हो गया है। हमले के आरोपियों की तरफ से पुलिस ने ओपी राजभर, उनके बेटे अरुण और अरविंद राजभर के साथ ही सपा प्रत्याशी मदन चौहान को नामजद करते हुए 17 लोगों पर केस दर्ज किया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

गाजीपुर। बीतें कल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर खुद पर हमले की बात कह कर धरने पर बैठ गये थे। आज उनका दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। ओमप्रकाश राजभर और उनके दोनों बेटों के खिलाफ ही केस दर्ज हो गया है। हमले के आरोपियों की तरफ से पुलिस ने ओपी राजभर, उनके बेटे अरुण और अरविंद राजभर के साथ ही सपा प्रत्याशी मदन चौहान को नामजद करते हुए 17 लोगों पर केस दर्ज किया है।

पढ़ें :- Delhi Mayor Election : एलजी ने मेयर चुनाव कराने के लिए नहीं नामित किया पीठासीन अधिकारी, तो AAP बोली-ये संविधान है की हत्या

मंगलवार को ओमप्रकाश राजभर ने गौसलपुर गांव में कुछ युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया था। विवाद तब हुआ जब कार्यकर्ता के घर शोक संवेदना जताने पहुंचे ओपी राजभर को देखकर 15-20 युवक लाठी डंडा लेकर पहुंच गए और मारपीट का प्रयास किया। हालांकि ओपी राजभर को कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी अपने घेरे में लेकर गांव के बाहर निकाल लाए थे।

ओपी राजभर ने एसपी, एडीजी, यूपी पुलिस कंट्रोल रूम समेत सभी को घटना की सूचना दी। इसके साथ सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। इसके बाद 16 लोगों पर केस दर्ज कराने के साथ ही गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठ गए थे। राजभर को कार्रवाई के लिए 24 घंटे का आश्वासन मिला। लेकिन इससे पहले दूसरी ओर से आई तहरीर पर उन पर ही केस दर्ज हो गया है।

करीमुद्दीनपुर पुलिस ने विश्वकर्मा सिंह की तहरीर पर 16 नामजद और एक अज्ञात पर 323, 504, 506, 147, 67 आईटी एक्ट का केस दर्जकिया गया है। मुकदमे में ओपी राजभर के दोनों बेटों अरविंद और अरुण राजभर पर सोशल मीडिया में भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने का भी आरोप लगाया गया है।

 

पढ़ें :- अखिलेश का नाम लिए बगैर पल्लवी का बड़ा अटैक, बोलीं- अगर हिम्मत है कन्नौज नहीं बनारस से लड़ें चुनाव,हम देंगे समर्थन

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...