1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमिका के बुलाने पर समोसा, चॉकलेट और सिर दर्द की दवा लेकर पहुंचा था प्रेमी, उलझी किशोरी के मौत की गुत्थी

प्रेमिका के बुलाने पर समोसा, चॉकलेट और सिर दर्द की दवा लेकर पहुंचा था प्रेमी, उलझी किशोरी के मौत की गुत्थी

यूपी (UP) के कानपुर नगर जिले (Kanpur Nagar District) के शिवराजपुर थाना (Shivrajpur Police Station) क्षेत्र के एक गांव में किशोरी छात्रा की मौत का मामला उलझ गया है। हिरासत में लिए गए प्रेमी की छात्रा से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद से दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। शुक्रवार रात वह प्रेमिका के बुलाने पर ही समोसा, चॉकलेट और सिर दर्द की दवा लेकर गया था।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। यूपी (UP) के कानपुर नगर जिले (Kanpur Nagar District) के शिवराजपुर थाना (Shivrajpur Police Station) क्षेत्र के एक गांव में किशोरी छात्रा की मौत का मामला उलझ गया है। हिरासत में लिए गए प्रेमी की छात्रा से फेसबुक (Facebook) के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद से दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। शुक्रवार रात वह प्रेमिका के बुलाने पर ही समोसा, चॉकलेट और सिर दर्द की दवा लेकर गया था।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

पूरी रात वह प्रेमिका के साथ था। शनिवार सुबह तड़के वह अपने घर चला गया था। युवक ने बताया कि सामान लेकर रात करीब 8.30 बजे वह प्रेमिका के घर पहुंचा, जहां पूरी रात साथ ही रुका। इस बीच उसने शारीरिक संबंध (Physical Relations) भी बनाए। उस दौरान किशोरी को सर्दी लग रही थी इसलिए उसने आग का इंतजाम भी किया था। सुबह करीब 3.15 बजे उसे सही हालत में छोड़कर वहां से निकल गया था। दोपहर करीब 12 बजे प्रेमिका की मौत की जानकारी मिली।

तीन डॉक्टरों की पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किया पोस्टमाॅर्टम

रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किशोरी का पोस्टमाॅर्टम किया। रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने के चलते हार्ट व विसरा सुरक्षित रखा गया है। वहीं, दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाई गई है।

घर से 20 किलोमीटर दूर रहता है प्रेमी

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

डीसीपी के अनुसार, प्रेमी युवक छात्रा के घर से करीब 20 किलोमीटर दूर नेवादा गांव का रहने वाला है। पूछताछ में छात्रा की मौत की जानकारी नहीं दे सका। उसका कहना था कि सुबह 3.15 बजे जब वह गया तो छात्रा जिंदा थी। ऐसे में अब विसरा रिपोर्ट ही मौत की असल वजह स्पष्ट कर सकती है। लिहाजा पुलिस विसरा को झांसी फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

जानें क्या था पूरा मामला

शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान शुक्रवार को बेटी को घर पर अकेला छोड़कर परिवार सहित रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने के असालतगंज कानपुर देहात गए हुए थे। शाम को वह पड़ोस के दूसरे घर में रहने वाले बड़े भाई की पांच साल की बेटी को अपने साथ लिटाने के लिए ले आई थी। शनिवार सुबह उसका शव चारपाई पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था।

डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह (DCP West Rajesh Kumar Singh) ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पड़ोसी गांव के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पूर्व परिचित भी हैं। मामले में हर पहलू पर जांच चल रही है।

पढ़ें :- 17 साल की शादी के बाद, दो बच्चे की मां को हुआ फेसबुक पर प्यार…पति ने लिया चौंकाने वाला फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...