1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. पत्नी की शिकायत पर पति ACP और महिला प्रोबेशनरी DSP के खिलाफ FIR दर्ज ,हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

पत्नी की शिकायत पर पति ACP और महिला प्रोबेशनरी DSP के खिलाफ FIR दर्ज ,हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

बेंगलुरु (Bengaluru) के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन (High Grounds Police Station) में ACP गोवर्धन और एक महिला प्रोबेशनरी DSP के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत ACP की पत्नी अमृता ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति का महिला DSP के साथ अवैध संबंध है और दोनों मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बेंगलुरु (Bengaluru) के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन (High Grounds Police Station) में ACP गोवर्धन और एक महिला प्रोबेशनरी DSP के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत ACP की पत्नी अमृता ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति का महिला DSP के साथ अवैध संबंध है और दोनों मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे।

पढ़ें :- Israel-Iran-US War : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल, चांदी 32000 महंगी होकर 3 लाख पार, सोना 8100 रुपए उछला

वॉट्सएप चैट पर बनाई साजिश

अमृता को पति गोवर्धन और महिला DSP के बीच हुई चैट मिली, जिसमें वे उनकी हत्या की योजना बना रहे थे। जब उन्होंने इस बारे में पति से बात की, तो गोवर्धन ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया। इसके बाद महिला DSP ने भी उन्हें धमकी दी और शिकायत वापस लेने के लिए कहा।

सास ने मदद करने की बजाय उन पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की

अमृता ने बताया कि गोवर्धन का पहले भी एक महिला से संबंध था, जिससे उनके बच्चे भी हैं। अमृता ने उन बच्चों की देखभाल की, लेकिन जब उन्होंने पति के नए अफेयर का विरोध किया, तो गोवर्धन ने उन्हें तलाक देने की धमकी दी। अमृता ने जब महिला DSP से कहा कि वह गोवर्धन से दूर रहे, तो उल्टा महिला अधिकारी ने ही उन्हें धमकाया। महिला DSP ने कहा कि चाहे तुम तलाक लो या गोवर्धन तुम्हें तलाक दे, मैं उसी के साथ रहूंगी। अमृता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी सास को इस बारे में बताया, तो उन्होंने मदद करने की बजाय उन पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की।

पढ़ें :- Israel-Iran War: बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को पीएम मोदी ने किया फोन, तनाव पर की चर्चा

पति के अत्याचार से परेशान होकर अमृता ने डीजी से की शिकायत 

पति के अत्याचार से परेशान होकर अमृता ने डीजी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने ACP गोवर्धन, महिला DSP और गोवर्धन के माता-पिता के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...