1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol’s birthday के मौके पर मेकर्स ने शेयर किया जाट का धांसू first look

बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol’s birthday के मौके पर मेकर्स ने शेयर किया जाट का धांसू first look

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का आज 19 अक्टूबर को जन्मदिन है। सनी देओल आज अपना 67वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं मेकर्स ने एक्टर के बर्थडे पर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म जाट का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Sunny Deol’s birthday: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Bollywood actor Sunny Deol) का आज 19 अक्टूबर को जन्मदिन है। सनी देओल (Sunny Deol) आज अपना 67वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं मेकर्स ने एक्टर के बर्थडे पर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म जाट का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया हैं। इस पोस्टर में सनी देओल दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN

फिल्म ‘जाट’ के निर्माताओं ने आज 19 अक्टूबर को सनी देओल (Sunny Deol) का पहला लुक शेयर किया है। जिसमें सनी हाथ में बड़ा सा पंखा पकड़े नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘जाट’ की कहानी में देशभक्ति का तड़का भी है और दर्शक एक बार जब इसे देखेंगे तो चौंक जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक बड़े बजट की एक्शन मनोरंजक फिल्म है जिसमें एक मजबूत भावनात्मक कोर है एक ऐसी शैली जिसमें सनी ने अपने करियर में महारत हासिल की है।

सनी देओल अपनी फिल्म गदर में हैंडपंप उखाड़ते नजर आये थे। अब सनी देओल अपनी नई फिल्म में जाट में पंखा उखाड़ते हुए भी नजर आएंगे। आज एक्टर के बर्थडे पर उनकी नई फिल्म ‘जाट’ के मेकर्स ने फिल्म का धांसू फर्स्ट लुके शेयर किया है।

इस पोस्टर में सनी देओल (Sunny Deol) हाथ में एक बड़ा सेलिंग फैन लिए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के चेहरे पर काफी ज्यादा गुस्सा नजर आ रहा है। फिल्म जाट का पोस्ट लुक शेयर कर मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ‘मास एक्शन के लिए नेशनल परमिट मैन पेश है, सनी देओल जाट, हैप्पी बर्थडे एक्शन सुपरस्टार, मास फीस्ट लॉडिंग.’ हालांकि फिल्म कब रिलीज होगी इसे लेकर मेकर्स की ओर से फिल्हाल कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।’जाट’ में सनी देओल के अलावा एक्टर रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे सितारे अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...