1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोण्डा जनपद में पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने 74. 86 किलोमीटर लंबी बनाई मानव श्रृंखला

गोण्डा जनपद में पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने 74. 86 किलोमीटर लंबी बनाई मानव श्रृंखला

लोकसभा चुनाव - 2024 के दृष्टिगत सभी जनपदों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद गोण्डा में स्कूली बच्चों ने 74. 86 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 506 विद्यालयों के एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ/गोण्डा। लोकसभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत सभी जनपदों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद गोण्डा में स्कूली बच्चों ने 74. 86 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 506 विद्यालयों के एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए। “मेरा गोण्डा मेरी शान, 20 मई को करें मतदान” जैसे संदेशों के साथ एक दूसरे का हाथ थामें इन बच्चों ने जनपद वासियों को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। पोस्टर तथा रंगोली के माध्यम से स्कूली बच्चों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करने की अपील की।

पढ़ें :- लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर वार, बोले-'पेपर लीक पर युवाओं का गुस्सा जायज', हर राजनीतिक दल को इस भाव व्यक्तता का करना चाहिए सम्मान

सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सब की भागीदारी

पढ़ें :- IIT कानपुर में नहीं मिला एडमिशन तो छात्र ने हैक कर ली संस्थान की वेबसाइट, छोड़ा ऐसा मैसेज, FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का ऑफर

इस वृहद मानव श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टामसन) गोण्डा से की। उन्होंने अपने संदेश में जनपद वासियों से मतदान अवश्य करने की अपील की। जनपद मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी इस मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि देश के सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में हम सब की भागीदारी है। जनपद में आगामी 20 में को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन गोण्डा की तरफ से सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

गोण्डा नगर में 10,000 से ज्यादा बच्चे हुए शामिल

इस वृहद कार्यक्रम का आयोजन जनपद के नगर गोण्डा के साथ सभी 16 ब्लॉक में किया गया। सर्वाधिक 10 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने नगर गोण्डा क्षेत्र में करीब 15 किलोमीटर से ज्यादा की मानव श्रृंखला बनाई। इसी तरह छपिया, पण्डरी कृपाल, वजीरगंज, बभनजोत, हलधरमऊ , बेलसर मनकापुर, कर्नलगंज, झंझरी, तरबगंज, नवाबगंज, मुजेहाना, परसपुर, रुपईडीह, इटियाथोक और कटरा बाजार में मानव श्रृंखला बनाई गई।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर गोंडा अवनीश त्रिपाठी, डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका एवं अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पढ़ें :- UP में बिजली उपभोक्ताओं को लगातार दूसरी बड़ी राहत, अगस्त में कम होकर आएगा बिल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...