1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. खाना खिलाने के बहाने कार चालक ने आठ साल बच्ची के साथ की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को ​किया गिरफ्तार

खाना खिलाने के बहाने कार चालक ने आठ साल बच्ची के साथ की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को ​किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक कार चालक ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने खाना खिलाने का बहाना बना कर बच्ची को सुनसान जगह पर ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक कार चालक ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने खाना खिलाने का बहाना बना कर बच्ची को सुनसान जगह पर ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि इस घटना से कुछ दिन पहले ही शहरवासी तेलीबांधा क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने एक मासूम बालक को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ कुकर्म किया था।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में मची घमाशान, सीएम सिद्धारमैया के बेटे पर उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज, कहा- वह हमारे हाईकमान है

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात एक दो सगी नाबालिग बहने तेलीबांधा ट्रैफिक सिग्नल के पास भीख मांग रही थी। तभी नवीन सोनी नामक कार चालक अपनी कार से वहां पुहंचता है और दोनों बच्चियों को अच्छा खाना खिलाने का लालच देता है। खाने के लालच में आकर दोनों बहने उसकी कार में बैठ जाती है। दोनों बच्चियों के कार में बैठते ही नवीन मंदिरहसौद की ओर अपनी कार लेकर चल देता है। आरोपी नवीन सोनी ने रास्ते में ललित महल के पास 11 वर्षीय बड़ी बहन को कार से उतार देता है और आठ वर्षीय छोटी बहन को लेकर चला जाता है। आरोपी बच्ची को लेकर सूनसान इलाके में जाता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है। वहीं पीड़िता की बड़ी बहन किसी तरह घर पहुंची है और परिजनों को घटना की जानकारी देती है।

आनन-फानन में परिजन पुलिस के पास पहुंचते और अधिकारियों को घटना की जानकार देते है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीमें बच्ची की तलाश में जुट जाती है। रात लगभग 12 बजे के आस-पास पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेती है और उसके पास से बच्ची को भी बरामद कर लेती है। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने कार चालक नवीन पर दुष्कर्म करने का अरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी मूलतः राजस्थान का रहने वाला है और सिलतरा में किराए का कमरा लेकर रहता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...