वनप्लस इंडिया ने भारत में अपनी Nord सीरीज के दो नए स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड CE 6 और वनप्लस नॉर्ड CE 6 Lite लॉन्च कर दिए हैं।
OnePlus Nord CE 6 Series : वनप्लस इंडिया ने भारत में अपनी Nord सीरीज के दो नए स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड CE 6 और वनप्लस नॉर्ड CE 6 Lite लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन्स को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो दमदार बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और गेमिंग परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
डिस्प्ले
स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड CE 6 में 6.78 इंच का बड़ा 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
टेक्नोलॉजी
फोन में Touch Reflex टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे स्क्रीन का रिस्पॉन्स काफी तेज हो जाता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड CE 6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें Dual-axis OIS सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4K Ultra HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
फ्रंट कैमरा
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी
इसमें बड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, छह साल इस्तेमाल के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत तक बनी रह सकती है।
कीमत और स्टोरेज
फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा देती है। OnePlus Nord CE 6 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है।