1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. OnePlus Summer Sale : स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो डिवाइस पर भारी छूट, जानिए सबकी कीमत

OnePlus Summer Sale : स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो डिवाइस पर भारी छूट, जानिए सबकी कीमत

स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपनी बड़ी सेल 'OnePlus समर सेल' का ऐलान कर दिया है। टेक कंपनी की ये सेल 8 मई रात 12 बजे से शुरू होगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

OnePlus Summer Sale :  स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपनी बड़ी सेल ‘OnePlus समर सेल’ का ऐलान कर दिया है। टेक कंपनी की ये सेल 8 मई रात 12 बजे से शुरू होगी। इस सेल में कंपनी अपने कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो डिवाइस पर आकर्षक ऑफर्स देने जा रही है। इसमें वनप्लस 15 सीरीज, वनप्लस 13 सीरीज, Nord लाइनअप और कई IoT प्रोडक्ट्स शामिल हैं। ये सभी डील्स oneplus.in, OnePlus स्टोर्स, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होंगी।

पढ़ें :- नया उत्तर प्रदेश आज वैश्विक निवेशकों के लिए विश्वास और विकास का फेवरेट डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा: सीएम योगी

डिस्काउंट
इस सेल में OnePlus 15 की कीमत ₹77,999 है, जिस पर सीधा छूट नहीं है, लेकिन ₹4,000 का बैंक ऑफर मिलकर इसकी कीमत ₹73,999 हो जाती है। वहीं, OnePlus 15R पर ₹2,000 का सीधा डिस्काउंट और ₹2,000 का बैंक ऑफर मिलाकर इसकी कीमत ₹50,999 तक आ जाती है।

कीमत
OnePlus 13 पर सबसे बड़ा ₹7,000 का डिस्काउंट दिया गया है, साथ ही ₹5,000 का बैंक ऑफर मिलाकर इसकी कीमत ₹57,999 हो जाती है। OnePlus 13R पर ₹3,000 की छूट और ₹2,000 बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत ₹37,999 रह जाती है। वहीं OnePlus 13s की कीमत ₹54,999 से घटकर ₹46,999 हो जाती है।

ऑप्शन
OnePlus Nord 6 पर सीधा डिस्काउंट नहीं है, लेकिन ₹2,000 बैंक ऑफर के साथ इसे ₹36,999 में खरीदा जा सकता है। इस तरह हर बजट के लिए यहां अच्छा ऑप्शन मौजूद है।

पढ़ें :- Lucknow News : नहीं मिल रहा है आपको बिजली का बिल, तो व्हाट्सएप पर भेजें विवरण, 24 घंटे में आएगा PDF
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...