HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: चेन्रई सुपर किंग्स की टीम में सिर्फ एक खिलाड़ी को पता था, महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे इस सत्र में कप्तानी

IPL 2022: चेन्रई सुपर किंग्स की टीम में सिर्फ एक खिलाड़ी को पता था, महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे इस सत्र में कप्तानी

आज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के नियमित रुप से कप्तानी छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा के नेतृत्व में मैदान पर होगी। धोनी ने दो दिन पहले ही टीम की कमान टीम के आलराउंडर रवींद्र जडेजा को हैंडओवर कर दी थी। हालांकि टीम के फैंस के अनुसार धोनी को ये फैसला अचानक नहीं करना चाहिए था।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के नियमित रुप से कप्तानी छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा के नेतृत्व में मैदान पर होगी। धोनी ने दो दिन पहले ही टीम की कमान टीम के आलराउंडर रवींद्र जडेजा को हैंडओवर कर दी थी। हालांकि टीम के फैंस के अनुसार धोनी को ये फैसला अचानक नहीं करना चाहिए था। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन के द्वारा दिये गये बयान में ये फैसला उन्होंने पहले ही कर लिया था।

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3 Stumps: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत; बांग्लादेश लक्ष्य से अभी भी 357 रन दूर

इतना ही नहीं उन्होंने ये बात टीम के ही प्लेयर को पहले ही बता दी थी। काशी विश्वनाथन ने आगे कहा, “जब हम अभ्यास के लिए गए तो शाम को मैंने जड्डू (रविंद्र जडेजा) से बात की। उन्होंने मुझे बताया कि एमएस ने पिछले साल आईपीएल के बाद उन्हें संकेत दिया था कि उन्हें और जिम्मेदारियां निभानी होंगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि एक समय उन्हें (जडेजा को) कप्तानी संभालनी पड़ सकती है।

तथ्य यह है कि धोनी उनके साथ खेलने जा रहे हैं, जड्डू (जडेजा) को एमएस से इनपुट मिलते रहेंगे। यह एक बड़ी मदद होगी।” सीएसके के सीईओ ने कहा कि वह एमएस धोनी के अचानक कप्तानी छोड़ने पर हैरान थे, लेकिन उन्होंने कहा कि महान विकेटकीपर जो भी निर्णय लेता है वह फ्रेंचाइजी के सर्वोत्तम हित में होता है। बता दें कि आज से आईपीएल के 15वें सत्र का आगाज हो रहा है। इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकत्ता नाइट राइडर्स के बीच खेला जायेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...