1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Operation Sindoor : पाकिस्तान के दुर्दांत आतंकवादी मसूद अजहर के बहन-बहनोई सहित 10 ढेर, बोला-मैं भी मर जाता…

Operation Sindoor : पाकिस्तान के दुर्दांत आतंकवादी मसूद अजहर के बहन-बहनोई सहित 10 ढेर, बोला-मैं भी मर जाता…

पहलगाम हमले आतंकी (Pahalgam Attack Terrorists) हमले के बाद आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारतीय सेना (Indian Army)की ओर से किए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में दुर्दांत आतंकवादी मसूद अजहर (Masood Azhar) का पूरा परिवार तबाह हो गया है। उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं। इसमें उसकी बहन बहनोई भी शामिल हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पहलगाम हमले आतंकी (Pahalgam Attack Terrorists) हमले के बाद आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारतीय सेना (Indian Army) की ओर से किए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में दुर्दांत आतंकवादी मसूद अजहर (Masood Azhar) का पूरा परिवार तबाह हो गया है। उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं। इसमें उसकी बहन बहनोई भी शामिल हैं।

पढ़ें :- भूकंप के झटकों से कांपा कश्मीर, अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

भारतीय सेना (Indian Army) ने बीते रात पाकिस्तान और पीओके (PoK) में नौ जगहों की 21 आतंकवादी ठिकानों पर बमों की बारिश की। इसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। सेना ने चुन-चुनकर आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाया। इसमें आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंप, उनके घर और उनके हेडक्वाटर्स शामिल थे। मजूद अजहर (Masood Azhar)  वही आतंकवादी जिसे कंधार विमान अपहरण (Kandahar Plane Hijacking) के बाद यात्रियों को रिहा कराने के बदले छोड़ा गया था।

आतंकवादी कारी मोहम्मद इकबाल भी मारा गया

इसमें आतंकवादी कारी मोहम्मद इकबाल भी मारा गया है। यह आतंकवादी एनआईए की लिस्ट में शामिल था। यह एक जैश ए मोहम्मद का एक बड़ा कमांडर था। इस हमले में मसूज अजहर को कोई नुकसान पहुंचा या नहीं। अभी इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना (Indian Army)  ने मसूद के ठिकानों पर जबर्दस्त बमबारी की है। इससे पहले भी मसूद के मारे जाने की खबरें आती रही है लेकिन उसके बारे में अभी बहुत पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पढ़ें :- ICC ने पाकिस्तान सरकार के फैसले पर जताया कड़ा ऐतराज, PCB को बड़े नुकसान की दी चेतावनी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...