1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Oppo F25 Pro 5G Launched : भारत में ओप्पो ने लॉन्च किया एक और दमदार फोन, यहां जाने स्पेसिफिकेशन और कीमत

Oppo F25 Pro 5G Launched : भारत में ओप्पो ने लॉन्च किया एक और दमदार फोन, यहां जाने स्पेसिफिकेशन और कीमत

Oppo F25 Pro 5G Launched : पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने आज (गुरुवार) को अपने नए स्मार्टफोन Oppo F25 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे अब अमेज़न पर स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी ने फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। अमेज़न पर लगे बैनर के मुताबिक, ओप्पो F25 Pro 5G की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। आइए जानते हैं कि नए स्मार्टफोन में कौन से स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

Oppo F25 Pro 5G के लॉन्च से पहले ब्रांड ने डिवाइस के बारे में मुख्य विवरण का खुलासा किया था, जिसमें इसका डिज़ाइन, रंग विकल्प, डिस्प्ले, कैमरा सिस्टम और बहुत कुछ शामिल था। लॉन्च के बाद सामने आया है कि ओप्पो का नया फोन MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट, 8 cores CPU, ARM Mali-G68 MC4 जीपीयू के साथ लाया गया है। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट- 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज में खरीद सकते हैं।

नया फोन 6.7 इंच, FHD+ 2412×1080 रेजोल्यूशन, 93.4% स्क्रीन रेशो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 500nits पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है। कैमरे की बात करें तो फोन में 64MP मेन, 8MP वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP कैमरा मिलता है। पावर के लिए फोन में 5000mAh बैटरी और 67W सुपर चार्ज फीचर मिलता है। यह डिवाइस ColorOS 14.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

ओप्पो के नए फोन को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है। इस कीमत पर फोन का 8GB रैम औऱ 128GB स्टोरेज वेरिएंट खरीद सकते हैं। जबकि टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। नए फोन को अमेजन और ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...