HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारत में लॉन्च हुआ Oppo का फ्लिप फोन Find N3 Flip, जानिए कीमत और ऑफर्स के बारे में…

भारत में लॉन्च हुआ Oppo का फ्लिप फोन Find N3 Flip, जानिए कीमत और ऑफर्स के बारे में…

Oppo Find N3 Flip Price and Offers: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने गुरुवार को भारत में अपना नया फ्लिप फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने नए हैंडसेट Oppo Find N3 Flip को 12GB तक रैम के साथ MediaTek का ऑक्टा-कोर Dimensity 9200 प्रोसेसर के पेश किया है। यह फोन को क्रीन गोल्ड, मिस्टी पिंक, स्लिक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- iQOO Z9x Launch: भारत में आईकू का नया बजट फोन हुआ लॉन्च; चेक करें कीमत और फीचर्स

Find N3 Flip फओन एंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.2 पर चलता है और इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.8-इंच फुल-HD (1,080×2,520 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3.26-इंच (382×720 पिक्सल) कवर डिस्प्ले भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 32MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

फोन में Dolby Atmos के साथ डुअल स्पीकर सेटअप भी मिल रहा है। 44W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी दी गयी है। फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है। कंपनी ने Find N3 Flip के सिंगल 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये रखी है।

Find N3 Flip की बिक्री 22 अक्टूबर से शुरू होगी। जिसे Oppo Online Store, फ्लिपकार्ट और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। एक्सचेंज पर एडिशनल 8,000 रुपये की छूट मिल रही है और 12,000 रुपये तक कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।

पढ़ें :- Cue Collar Band: राजस्थान के बल्लेबाज कैडमोर खास डिवाइस पहनकर उतारे मैदान में; इसकी खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...