HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ताउते चक्रवाती तूफान का तांडव बढ़ा, नौसेना ने 146़ लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

ताउते चक्रवाती तूफान का तांडव बढ़ा, नौसेना ने 146़ लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

ताउते चक्रवाती तूफान का तांडव बढ़ता जा रहा है। मुंबई से लेकर गुजरात तक ताउते को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच भारतीय नौसेना ने अरब सागर से आए चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र में अनियंत्रित होकर बहे एक बजरे पर सवार 146 लोगों को सु​रक्षित बाहर निकाल लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। ताउते चक्रवाती तूफान का तांडव बढ़ता जा रहा है। मुंबई से लेकर गुजरात तक ताउते को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच भारतीय नौसेना ने अरब सागर से आए चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र में अनियंत्रित होकर बहे एक बजरे पर सवार 146 लोगों को सु​रक्षित बाहर निकाल लिया है।

पढ़ें :- Priyanka Gandhi Roadshow Wayanad : वायनाड में आज प्रियंका गांधी का रोड शो,  लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगी

वहीं, अन्य की तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच नौसेने ने बचाव कार्य के लिए मंगलवार सुबह पी—81 को तैनात किया था। वहीं, सोमवार को निर्माण कंपनी ‘एफकान्स’ के बंबई हाई तेल क्षेत्र में अपतटीय उत्खनन के लिए तैनात दो बजरे लंगर से खिसक गए और वे समुद्र में अनियंत्रित होकर बहने लगे थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद नौसेना ने तीन फ्रंटलाइन युद्धपोत तैनात किए थे।

इन दो बजरे पर 410 लोग सवार थे। इन दो बजरे की मदद के लिए आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को तैनात किया गया था। नौसेना के एक प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह कहा, ‘‘ समुद्र में बजरे पी305 से बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में कुल 146 लोगों को बचाया गया है।’

उन्होंने बताया कि अन्य लोगों को बचाने के लिए खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियान पूरी रात जारी था। उन्होंने कहा, ‘‘ वहीं, एक अन्य घटना में आईएनएस कोलकाता ने पोत वर प्रभा के ‘लाइफ राफ्ट’ से भी दो लोगों को बचाया और पी305 के चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए आइएनएस कोच्चि के साथ खोज एवं बचाव कार्य में जुट गया।’’

पढ़ें :- Wayanad by-election: वायनाड से कल प्रियंका गांधी दाखिल करेंगी नामांकन, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...