1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Oscar Fernandes: कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस का 80 साल की में निधन, मंगलुरु में ली आखिरी सांस

Oscar Fernandes: कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस का 80 साल की में निधन, मंगलुरु में ली आखिरी सांस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस (Oscar Fernandes) का 80 साल की उम्र में निधन, मंगलुरु में ली आखिरी सांस  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस (Oscar Fernandes) का सोमावार को मंगलुरु में निधन हो गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Oscar Fernandes:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस (Oscar Fernandes) का सोमावार को मंगलुरु में निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

पढ़ें :- अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा जीत सुनिश्चित करेंगे : प्रियंका गांधी वाड्रा

फर्नांडिस काफी समय से बीमार चल रहे थे।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को योग करते समय गिरने के बाद जुलाई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर में चोट लगी थी जिसकी वजह से उनके मस्तिष्क में खून का एक थक्का बन गया था। इसे हटाने के लिए एक सर्जरी की गई थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

ऑस्कर फर्नांडिस को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता था। फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से होती थी। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। अभी भी ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे। इसके अलावा वह दिवंगत पूर्व पीएम राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे, उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...